ताज़ा खबरें
किसान संगठन और सरकार के बीच छठे दौर की बातचीत भी रही बेनतीजा
यूएसएड पर ट्रंप बोले-'21 मिलयिन डॉलर मेरे दोस्त पीएम मोदी को' मिले

वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक देश को भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह डिजिटल इंडिया के निर्माण में भी उपयोगी पहल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेमेंट बैंक भारत के डाकघरों के लिए संजीवनी का काम करेगा। इसके जरिए उत्तर प्रदेश में तीन लाख से अधिक डाक सेवक अपनी सामाजिक सुरक्षा को लेकर निश्चिंत हो जाएंगे। साथ ही, 17 हजार से अधिक डाकघर पुनः सक्रिय होकर लोगों के बीच पहुंचेंगे। योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को विश्वेश्वरगंज प्रधान डाकघर में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का उद्घाटन किया।

नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में प्रधानमंत्री के पोस्ट इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ने यहां फीता काटकर बैंक का शुभारंभ किया। पहले यह उद्घाटन रेल मंत्री पीयूष गोयल को करना था। ऐन वक्त पर उनका आगमन स्थगित होने के कारण मुख्यमंत्री को पूर्व निर्धारित शिड्यूल से पहले आना पड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ऐसा समय था, जब डाक विभाग देश में सबसे प्रासंगिकमाना जाता था। एक ऐसा भी वक्त आया जब डाकघर और डाकघर से जुड़े कर्मचारियों के औचित्य पर सवाल उठने लगे। ऐसे में पोस्ट पेमेंट बैंक उन्हें नवजीवन प्रदान करेगा।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में लोगों को बैंक के सारे काम करने की आजादी मिल जाएगी। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक उन्हें निश्चिंतता प्रदान करेगा। इस अवसर पर राज्यमंत्री अनिल राजभर और नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, डॉक्टर अवधेश सिंह, पूर्व विधायक श्यामदेव राय चौधरी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। मुख्यमंत्री के यहां पहुंचने पर बैंक की स्थानीय शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक शैलेश सिंह ने स्वागत किया। पोस्टमास्टर जनरल प्रणव कुमार ने बैंक की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन प्रतिमा सिन्हा ने किया।

मुख्यमंत्री ने आधे घंटे की प्रतीक्षा

मुख्यमंत्री को इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के उद्घाटन के लिए आधे घंटे से अधिक समय तक प्रतीक्षा करनी पड़ी। यह इंतजार इसलिए हो रहा था क्योंकि नई दिल्ली में चल रहे समारोह में प्रधानमंत्री इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के संबंध में लगी प्रदर्शनी को बड़ी तल्लीनता से देख रहे थे। प्रदर्शनी देखने के करीब 25 मिनट बाद प्रधानमंत्री के बैंक का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फीता काटा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख