ताज़ा खबरें
किसान संगठन और सरकार के बीच छठे दौर की बातचीत भी रही बेनतीजा
यूएसएड पर ट्रंप बोले-'21 मिलयिन डॉलर मेरे दोस्त पीएम मोदी को' मिले

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव आज फिर सपा दफ्तर आए और परिवार की एकता पर जोर दिया। यहां शुक्रवार को शिकोहाबाद के पूर्व विधायक झाऊलाल के निधन पर सपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित शोक सभा शामिल हुए। श्री यादव ने कहा कि झाऊलाल कर्मठ और ईमानदार व्यक्ति थे, उन्होंने जाति-पाति में भेदभाव नहीं किया, उन्होंने पीड़ित लोगों की सेवा की। समाजवादी पार्टी के नेता, पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव द्वारा समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के गठन के बाद कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ रहना चाहिये। पार्टी को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी और परिवार एक है। लोग अटकलें लगाना बंद करें।

यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं का कोई सुझाव हो तो नेता से मुंह पर कहनी चाहिए। किसी दूसरे नेता से चुगली नहीं करनी चाहिए। कार्यकर्ताओं की बात सुनकर हम लोग भी कई चीजों में सुधार करते थे। श्री यादव ने कहा कि अभी हमारे परिवार में पांचों भाई एक साथ हैं। सब भले ही अलग-अलग स्थानों रहते हैं, लेकिन खेती एक साथ होती है। आप लोग भी अपने परिवार में एकता के साथ रहे।

यादव ने कहा कि हमारे समय में कार्यकर्ता अपनी जेबों में लाल टोपी रखते थे, और जहां कार्यक्रम होता था लगा लेते थे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख