ताज़ा खबरें
बंगाल में मालदा और मुर्शिदाबाद के बाद अब सिलीगुड़ी में भड़की हिंसा
प्रयागराज में दलित को जिंदा जलाकर मारा, कानून व्यवस्था ध्वस्त: राय
बाबासाहेब को हराने के लिए बीजेपी के वैचारिक पूर्वज जिम्मेदार थे: खड़गे
बाबा साहेब को कांग्रेस ने अपमानित किया, दो बार हरवाया: पीएम मोदी

बेंगलुरु: बेंगलुरु के इंदिरागनर इलाके में चीनी नागरिक पर हमला हुआ है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चीनी नागरिक की पहचान यान के रूप में हुई है। वह बेंगलुरु बिजनेस डील करने के सिलसिले से आया था। कैब का इंतजार करते हुए यान पर पांच लोगों ने हमला किया। बाइक से आए लोगों ने चाकुओं से वार किए। बताया जा रहा है कि लूट के इरादे से यान पर हमला किया गया। इस घटना के फौरन बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर यान की मदद की। पुलिस का कहना है कि यान के चेहरे पर चाकुओं से हमला किया गया है। पुलिस ने अस्पताल में यान को भर्ती कराया है। डीसीपी ईस्ट अजय हिलोरी ने ट्वीट कर पांचों लोगों के गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी है। इसके अलावा पुलिस ने उनकी बाइक को भी सीज कर दिया है। पांचों आरोपियों की पहचान मणि (23), मणिकांथा (20), विजय (22), अरुण किरण (20), शरथ (25) के रूप में हुई है।

सभी हिस्ट्रीशीटर बताए जा रहे हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख