- Details
गुवाहाटी: असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य में इस साल बाढ़ से मरने वालों की संख्या 75 पहुंच गई है। बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा से फोन पर बात कर बाढ़ की स्थिति और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने केंद्र की ओर से राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए हरसंभव सहायता जारी रखने का भरोसा दिया।
मुख्यमंत्री के अनुसार, शाह ने जमीनी स्थिति की जानकारी ली और कहा कि केंद्र सरकार की सभी एजेंसियां और संसाधन बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए उपलब्ध हैं। अमित शाह ने एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार मुख्यमंत्री से बाढ़ की स्थिति पर बात की है। इससे पहले 23 जुलाई को भी उन्होंने सरमा से बातचीत कर हालात की समीक्षा की थी।
कांग्रेस ने मांगा विशेष राहत पैकेज
कांग्रेस विधायक जॉय प्रकाश दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने की मांग की।
- Details
जोरहाट: असम के जोरहाट जिले में शनिवार (13 जून, 2026) को भारतीय वायुसेना का एक परिवहन विमान लैंडिंग के समय क्रैश हो गया। इस हादसे में एयरफोर्स के पांच जवान शहीद हो गए। भारतीय वायुसेना ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
यह घटना तब हुई जब 43 स्क्वाड्रन का एएन-32 एयरक्राफ्ट रोवरिया क्षेत्र स्थित वायुसेना स्टेशन में लैंड कर रहा था। इस प्लेन में सामान लदा हुआ था। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि प्लेन क्रैश होने के बाद दो टुकड़ों में बंट गया है और उसके बाद उसमें आग भी लग गई थी।
आईएएफ ने बताया कि इस हादसे में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीर खेमाराम कुमावत और अग्निवीर दानिश आलम ने ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में आईएएफ मजबूती से उनके परिजनों के साथ खड़ी है।
- Details
जोरहाट: असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना का एक एएन-32 परिवहन विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान एयरबेस पर उतरने की कोशिश कर रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह एक कार्गो विमान था, जिसका इस्तेमाल सैन्य सामान और जरूरी सामग्री की ढुलाई के लिए किया जाता है। घटना के बाद मौके पर राहत और जांच का काम जारी है।
लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा
भारतीय वायुसेना के अनुसार, यह दुर्घटना उस समय हुई जब एएन-32 विमान जोरहाट एयरफील्ड पर उतरने की कोशिश कर रहा था। लैंडिंग के दौरान अचानक विमान हादसे का शिकार हो गया।
इंडियन एयरफोर्स ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि आईएएफ का एएन-32 एयरक्राफ्ट लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कमेटी बना दी गई है।
- Details
गुवाहाटी: असम में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ऐलान किया कि असम मंत्रिमंडल ने राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि यूसीसी विधेयक 26 मई को नई विधानसभा में पेश किया जाएगा। आदिवासियों को इसके दायरे से बाहर रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली मंत्रिमंडल बैठक की अध्यक्षता करने के बाद गुवाहाटी में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह मंत्रिमंडल की पहली बैठक में लिया गया एक महत्वपूर्ण निर्णय है और यह चुनावों के दौरान किए गए हमारे वादे के अनुरूप है।’’
सीएम सरमा ने कहा कि उत्तराखंड, गोवा और गुजरात पहले ही यूसीसी को लागू कर चुके हैं, लेकिन उनकी सरकार ने इसे असम की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने आदिवासी आबादी को यूसीसी के दायरे से पूरी तरह से बाहर रखा है। असम के लोगों द्वारा पालन किए जाने वाले सभी रीति-रिवाज, परंपराएं और प्रथाएं यूसीसी के दायरे से बाहर हैं।’’
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- टीएमसी के बागी सांसद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार ने दिया तोहफा
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






