- Details
गुवाहाटी: असम के हिंसा प्रभावित कार्बी आंगलोंग और पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिलों में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार के बाद रविवार को मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गईं। यह जानकारी एक आधिकारिक आदेश में दी गई। एक अधिकारी ने बताया कि दोनों जिलों में कड़ी सुरक्षा निगरानी जारी है और सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
पिछले हफ्ते पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले के कुछ हिस्सों में हिंसा के दौरान दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 170 से अधिक लोग घायल हुए थे। इनमें अधिकांश सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। गृह एवं राजनीतिक विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय तिवारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को 23 दिसंबर को निलंबित किया गया था, जिन्हें अब तत्काल प्रभाव से बहाल कर दिया गया है।
आदेश में कहा गया है कि दोनों जिलों में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य हो गई है और फिलहाल सार्वजनिक शांति एवं सौहार्द भंग होने की कोई आशंका नहीं है।
- Details
गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक कार्यक्रम के दौरान दावा किया कि राज्य की कुल जनसंख्या में से 40 फीसदी बांग्लादेशी मुस्लिम हैं। उन्होंने कहा कि साल 2027 में होने वाली जनगणना से ये स्पष्ट भी हो जाएगा। गुवाहाटी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य की जनसांख्यिकी को लेकर चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा, '2027 की जनगणना से पता चल जाएगा कि असम में रहने वाली कुल आबादी में से 40 फीसदी जनसंख्या बांग्लादेशी मुसलमानों की है।'
सीएम सरमा बोले- 2027 की जनगणना से पता चल जाएगा
सीएम सरमा ने कहा, '2011 की जनगणना के अनुसार राज्य में 34 प्रतिशत मुस्लिम आबादी थी, अगर हम कहें कि 3 फीसदी असमी मुस्लिम थे, तो बांग्लादेशी मूल के मुस्लिमों की जनसंख्या करीब 34 प्रतिशत थी। 2021 में कोई जनगणना नहीं हुई। 2027 में जब जनगणना होगी तो बांग्लादेशी मूल के मुस्लिमों की जनसंख्या 40 प्रतिशत के करीब होगी।'
- Details
गुवाहाटी: असम के अशांत कार्बी आंगलोंग जिले में एक बार फिर हिंसा भड़कने की खबर है। यहां मंगलवार को प्रदर्शनकारियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। हालात की संवेदनशीलता को देखते हुए कार्बी आंगलोंग और पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। पुलिस ने तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया है। इसके लिए आंसू गैस के गोलों का सहारा लेना पड़ा है। इस घटना में दो लोगों की मौत, कम से कम आठ लोगों के घायल होने की खबर है।
अधिकारियों का कहना है कि 'बंद' के आदेश के बावजूद खेरोनी बाजार इलाके में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। इसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं। इनकी दुकानें भीड़ ने सोमवार को आग के हवाले कर दी थीं। आदिवासी इलाके से अतिक्रमणकारियों को बेदखल करने की मांग लेकर आंदोलकारी खेरोनी बाजार में इकट्ठे हुए थे।
असम मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि मैं वेस्ट कार्बी आंगलोंग की स्थिति पर करीब से नजर रख रहा हूं।
- Details
गुवाहाटी: असम के दीफू में सोमवार को कार्बी आंगलोंग स्वायत्त परिषद (केएएसी) के प्रमुख तुलीराम रोंगहांग के आवास को फूंक देने वाले उग्र प्रदर्शनकारियों के साथ पर सुरक्षा बलों की झड़प में एक पुलिसकर्मी सहित चार लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े आंदोलनकारी, कार्बी आंगलोंग और पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिलों में व्यावसायिक चराई संरिक्षत क्षेत्र (पीजीआर) और ग्राम चराई संरक्षित क्षेत्र (वीजीआर) में अवैध रूप से रह रहे लोगों को बेदखल करने की मांग को लेकर पिछले 12 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं।
पुलिस के साथ झड़प में चार लोग घायल
पुलिस ने कथित तौर पर कार्बी आंगलोंग के खेरोनी इलाके में प्रदर्शनकारियों को जबरन हटाने की कोशिश की, जिसके बाद झड़प हुई।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






