ताज़ा खबरें
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
बिहार का कटिहार धमाके से दहला! दो महिलाओं समेत चार लोग घायल
सर्वविदित है, चुनावी वर्ष में पीएम को बिहारियों की चिंता सताएगी: तेजस्वी
अब इधर-उधर नहीं... पीएम मोदी के नेतृत्व में काम आगे बढ़ेगा: नीतीश
एमसीडी की आप सरकार ने 'हाउस टैक्स' भरने वालों को दी बड़ी राहत
तेलंगाना: 45 घंटे बाद भी सुरंग में फंसी हैं आठ मजदूरों की जिंदगियां

सुलतानपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे देश का सबसे बड़ा 340 किलोमीटर का हाईवे है। इससे पहले हाईवे निर्माण में ज्यादा लागत तय कर समाजवादी पार्टी सरकार ने जनता की जेब पर डाका डालने का काम किया था। वहीं हमारी सरकार कम लागत में निर्माण करा रही है। उन्होंने कहा सपा सरकार की लागत 15,200 करोड़ थी। हम इस हाईवे का निर्माण 11,800 करोड़ में करा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी सुलतानपुर में चौथे फेज के निर्माण कार्य स्थल का निरीक्षण करने आए थे। वे यहां धनऊपुर प्लाट में बने हेलीपैड पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

सीएम ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे वर्तमान प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके निर्माण में कहीं कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। कहा कि हाइवे जिस जिले से होकर गुजर रहा है। उन सभी जिलों का विकास होगा। कहा कि इस वे की जद में आ रहे तालाब, पोखरे और धर्मस्थल दूसरे स्थान पर शिप्ट किए जाएंगे।

उन्होंने इससे पहले वे निर्माण का हवाई सर्वेक्षण किया। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से मुलाकत की, अधिकारियों से कानून व्यवस्था और विकास योजनाओं की जानकारी ली। यहां पर कुल 15 मिनट रूकने के बाद वे अगले मुकाम के लिए उड़ गए। इस मौके पर जिलाधिकारी विवेक यूपीडा के अधिकारी और अन्य रहे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख