ताज़ा खबरें
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
बिहार का कटिहार धमाके से दहला! दो महिलाओं समेत चार लोग घायल
सर्वविदित है, चुनावी वर्ष में पीएम को बिहारियों की चिंता सताएगी: तेजस्वी
अब इधर-उधर नहीं... पीएम मोदी के नेतृत्व में काम आगे बढ़ेगा: नीतीश
एमसीडी की आप सरकार ने 'हाउस टैक्स' भरने वालों को दी बड़ी राहत
तेलंगाना: 45 घंटे बाद भी सुरंग में फंसी हैं आठ मजदूरों की जिंदगियां

वाराणसी: पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सबका साथ लेकर अगले चुनाव में भाजपा से फिर हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म और जाति में नफरत फैलाकर समाज में विद्वेष फैला रही है। ओबीसी में अति पिछड़ों और अनुसूचित जाति में महा दलितों के लिए आरक्षण पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपने फायदे के लिए भाजपा बंटवारे में बंटवारे का खेल कर रही है। कहा कि सपा ने अब भाजपा को सत्ता से हटाने का फार्मूला तैयार कर लिया है। वह गुरुवार को मऊ में जनवादी पार्टी सोशलिस्ट की सम्राट पृथ्वीराज चौहान जन स्वाभिमान रैली को संबोधित कर रहे थे।

नियामूपुर में आयोजित रैली में पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा ने झूठ का सहारा लेकर हर वर्ग को धोखा दिया है। इसके लिए वाट्सएप और सोशल मीडिया को हथियार बनाया। लेकिन अब हमारे कार्यकर्ता भी सजग हो गए हैं। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कर्ज माफी के नाम पर किसानों को तो नौकरी और मानदेय बढ़ाने के नाम पर शिक्षामित्रों, आंगनबाड़ी, रोजगार सेवकों, आशाओं को धोखा दिया गया। जीएसटी ने व्यापार को खा लिया। हमें मौका मिला तो इसमें सरलीकरण कर राहत दिलाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज बेटिया सुरक्षित नहीं रह गई हैं। उन्होंने आगरा की घटना को र्दुभाग्यपूर्ण बताया। बोले भाजपा विधायक के पुत्र ने सरेआम लड़की से छेड़खानी की, तब सीएम नहीं बोले ठोक दो। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सपा नेता पूर्व विधायक कपिलदेव यादव की प्रतिमा का अनावरण रैली स्थल पर मंच से ही किया। उन्होंने स्व. कपिलदेव यादव के व्यक्तित्व के बारे में कहा कि उन्होंने पिछड़ों के आत्सम्मान के लिए सदैव संघर्ष किया।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे दुनिया की सबसे बडी सड़क

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रैली में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को दुनिया की सबसे बड़ी सड़क बताया। बोले, हम समाजवादियों ने इस सड़क का निर्माण विकास का द्वार खोलने के लिए शुरू किया था। लेकिन भाजपा ने काम रोककर विकास अवरुद्घ करने का काम किया। बोले बाद में काम शुरू किए तो सड़क के किनारे बनने वाली मंडियों के प्रोजेक्ट को खत्म करने के साथ उसे बलिया तक नहीं ले गए। भाजपा ने पूर्वांचल का विकास रोकने का काम किया है, खास तौर से बलिया के विकास को अवरुद्घ किया गया। बोले बलिया के लोग क्रांतिकारी मंगल पांडेय की धरती के है, बलिया के लोग विकास के विरोधियों को सबक सिखाना बखूबी जानते हैं।

बुनकरों के मंडी बनाने की वकालत

पूर्व सीएम ने कहा कि मऊ बुनकर बहुल जिला है। यहां के बुनकर सामान्य साड़ियों से लेकर बनारसी साड़ियां तक तैयार करते हैं। इनके लिए मंडी का होना जरूरी है। मंडी में इनकी साड़ियों की खरीद की व्यवस्था सरकार को करनी चाहिए। तभी इनकी आय बढ़ेगी और मंदी का सामना इन्हें नहीं करना पड़ेगा।यहीं से उन्होंने सपा नेत्री ममता चंद्रा द्वारा सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव पर लिखी पुस्तक की सीडी का विमोचन भी किया।

अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव में भाजपा की ताकत बढ़ाने वाले चौहान समाज की उपेक्षा सरकार कर रही है। एक को मंत्री भी बनाया तो जानवर पकड़ने वाले विभाग का। कहा कि गांव-गांव से गरीबों से सरदार पटेल की प्रतिमा बनाने के लिए भाजपा ने लोहा एकत्र किया और मूर्ति बनवा दी चीन के लोहे से। बोले जनवादी पार्टी के सहयोग से चौहान समाज की ताकत लेकर सपा भाजपा को सबक सिखाने का काम करेंगी।

राफेल पर बोले कि राफेल से ज्यादा जरूरी है कि नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराना। इसके बारे में सरकार योजना बनाए। कहा कि विधान सभा चुनावों के परिणाम बता रहे हैं कि अब जनता भाजपा को पसंद नहीं कर रही है। 15 लाख खाते में आने का इंतजार कर थक चुकी जनता अब चुनाव के तारीख का इंतजार करने लगी है।  

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि गरीब महिलाओं के लिए शुरू की गई समाजवादी पेंशन सहित कई योजनाओं को बंद कर दिया। धान, गन्ना और आलू उत्पादक बदहाल हैं। उर्वरकों और बिजली दरों में भारी वृद्धि कर दी गई। योगी पर तंज कसते हुए कहा कि वादा करता हूं कि वे टोंटी ढूंढ़कर लाए थे और हम चिलम खोजकर जरूर लाएंगे।

बोले मुख्यमंत्री अब भगवान की जाति बताने लगे हैं, तो हम उनसे पूछते हैं कि वो हमारी और चौहान बिरादरी के भगवान के बारे में भी बता दें। मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि काला धन वापस लाने, दो करोड़ नौकरियां प्रति वर्ष देने, किसानों की आय दोगुनी करने, नोट बंदी, सबके बैंक खातों में 15 लाख रुपये भेजने को झूठे वादे बताया। 32 हजार सिपाहियों को नौकरी के रिजल्ट को बदलकर 1700 ओबीसी नौजवानों को निकाल दिया गया। जनवादी पार्टी के अध्यक्ष संजय सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकारों पर जमकर हमला किया। 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख