ताज़ा खबरें
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
बिहार का कटिहार धमाके से दहला! दो महिलाओं समेत चार लोग घायल
सर्वविदित है, चुनावी वर्ष में पीएम को बिहारियों की चिंता सताएगी: तेजस्वी
अब इधर-उधर नहीं... पीएम मोदी के नेतृत्व में काम आगे बढ़ेगा: नीतीश
एमसीडी की आप सरकार ने 'हाउस टैक्स' भरने वालों को दी बड़ी राहत

लखनऊ: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि बुदंलशहर की घटना गहरा राजनीतिक षंड्यत्र था। इसका पर्दाफाश करते हुए सरकार ने षड्यंत्र को नाकाम कर दिया है। प्रदेश में सख्ती से कानून का राज कायम किया गया है और हर हाल में कायम किया जाएगा।

जहरीली शराब पिलाने वालों की साजिश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश करने के बाद बुदंलशहर की घटना पर कुछ पूर्व आईएएस द्वारा इस्तीफा मांगे जाने की बात पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होंने कहा कि यह साजिश वही लोग कर रहे हैं, जिन लोगों ने प्रदेश में जहरीली शराब बनाकर लोगों को मारने का कुत्सित प्रयास किया था। यह राजनीतिक षड्यंत्र है। जो लोग षड्यंत्र कर रहे हैं, वे कायर हैं। जो आमने-सामने किसी चुनौती का सामना करने की स्थिति में नहीं हैं। पैरो के नीचे अपनी जमीन खिसते हुए देखकर एक-दूसरे को गले लगाने का प्रयास कर रहे हैं। वे निर्दोष लोगों को साजिश का शिकार बनाना चाहते हैं। 

 

प्रदेश में हर हाल में होगा कानून का राज

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ऐसी किसी साजिश को सफल नहीं होने देगी। बहुत सख्ती के साथ ऐसे तत्वों से निपटेगी और निपट रही है। प्रदेश में कानून का राज होगा और हर हाल में होगा। बुलंदशहर की घटना में शासन-प्रशासन ने पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई की है। कानून के दायरे में रहकर प्रदेश सरकार ने एक बड़ी साजिश को बेनकाब किया है। जो लोग दंगा कराना चाहते थे, गोकशी करके अव्यवस्था व अराजकता पैदा करना चाहते थे, उनके मंसूबे ध्वस्त हुए हैं। मुझे लगता है जो लोग इस प्रकार बयानबाजी कर रहे हैं, वे अपनी विफलता को छिपाने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों को सरकार की सराहना करनी चाहिए।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख