ताज़ा खबरें
तेलंगाना: 45 घंटे बाद भी सुरंग में फंसी हैं आठ मजदूरों की जिंदगियां
पाकिस्तान को दुबई में भारत ने खूब धोया, ले लिया 8 साल पुराना बदला
'ट्रंप और मस्क भारत की बेइज्जती कर रहे हैं, सरकार चुप क्यों': जयराम
कुछ नेता विदेशी ताकतों से मिलकर देश-धर्म को कमजोर कर रहे: मोदी

अयोध्या: अंतरार्ष्ट्रीय हिन्दू परिषद (अहिप) के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगडिय़ा ने मंगलवार को अयोध्या में विवादित रामजन्मभूमि पर राम मंदिर निर्माण और हिन्दुओं के हितों की रक्षा के लिये नये राजनीतिक दल के गठन का ऐलान किया है। सरयू तट पर परमहंस समाधि के निकट हजारों की संख्या में रामभक्तों की संकल्प सभा को सम्बोधित करते हुए श्री तोगडिया ने कहा कि केन्द्र में हिन्दुओं की ऐसी सरकार बनायेंगे जो सत्ता में आने के बाद विवादित श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण कराएगी।

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले एक नया राजनैतिक दल बनाएंगे और उस दल से चुनाव लड़कर केन्द्र में हिन्दुओं की सरकार बनाएंगे। पाटीर् के नाम की घोषणा वह तीन महीने बाद दिल्ली में करेंगे। उन्होंने कहा 'हम राम के अनुयायी हैं। धनुष नहीं उठाएंगे। देश में जनता को यह संदेश देंगे कि आगामी लोकसभा चुनाव में बटन दबाकर हिन्दुओं की सरकार बनवायें जिससे भव्य मंदिर का निर्माण हो सके।'

केन्द्र में केन्द्र सरकार की चुटकी लेते हुए अहिप अध्यक्ष ने कहा 'पीएम साढ़े चार सालों में अयोध्या नहीं गए मगर इन्दौर में मस्जिद के कार्यक्रम में जरूर गये। देश के बहुसंख्यक हिन्दू समाज ने यह सपना देखा था कि भारतीय जनता पार्टी अगर पूर्ण बहुमत से सरकार में आएगी तो अयोध्या में अवश्य भव्य मंदिर का निर्माण कराएगी, लेकिन आने की बात तो छोड़ दीजिए, कभी किसी भी सभा में मंदिर का नाम प्रधानमंत्री मोदी ने नहीं लिया।'

तोगडिया ने कहा 'हम करोड़ों हिन्दुओं से आज सरयू तट पर यह वादा करते हैं, आप मुझे वोट दो, सत्ता में आने के बाद तीन माह के अंदर अयोध्या, काशी, मथुरा तीनों एक साथ लेंगे। स्वामी नाथन आयोग पर हम अमल करके दिखायेंगे। डॉ. हेडगेवार का सपना स्वयं पूरा करायेंगे।' उन्होंने एक करोड़ भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह सब मेरे साथ आ जाएं और आगामी लोकसभा चुनाव में हिन्दुओं की सरकार बनाएं। लोकसभा चुनाव में बटन दबाकर हिन्दुओं की सरकार बनाएं और रामद्रोहियों की सरकार को उखाड़ फेंके। हमारे पुरखों ने एक सपना देखा था, समृद्ध भारत, समृद्ध हिन्दू, समर्थ भारत व सम्मानयुक्त हिन्दू का देश में कर्ज मुक्त किसान होगा, गृहणियों की सुरक्षा, सस्ती शिक्षा व महंगाई मुक्त जीवन होगा लेकिन यह सपना ही रह गया।

अहिप अध्यक्ष ने कहा कि तीन महीने के बाद दिल्ली में एक नये राजनैतिक दल की घोषणा करेंगे और वह स्वयं लोकसभा चुनाव लडऩे के लिये प्रयास करेंगे। इससे पहले सुबह अंतरार्ष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगडिय़ा ने अपने हजारों समर्थकों के साथ रामकोट की परिक्रमा के लिये निकले जहां हनुमानगढ़ी तिराहे पर उनके कार्यकतार्ओं ने जोर जबर्दस्ती करके बैरियर तोड़कर रामकोट की ओर जाने लगे जिससे पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया। इसमें महिलाओं के साथ-साथ कुछ अन्य लोगों को हल्की-फुल्की चोटें भी आयीं।

इसके बाद श्रृंगार घाट से तोगडिय़ा व उनके साथ आये रामभक्त को जन्मभूमि की ओर जाने नहीं दिया। जिससे रामकोट की परिक्रमा का कार्यक्रम तोगडिय़ा ने रद्द करते हुए सरयू तट की ओर चल पड़े। कार्यक्रम को देखते हुए पूरी अयोध्या पुलिस छावनी में तब्दील हो गयी। जिससे यहां कफ्यूर् जैसा नजारा लगने लगा। जगह-जगह पर पैरामिलेट्री के हवाले कर दिया गया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख