ताज़ा खबरें
बंगाल में मालदा और मुर्शिदाबाद के बाद अब सिलीगुड़ी में भड़की हिंसा
प्रयागराज में दलित को जिंदा जलाकर मारा, कानून व्यवस्था ध्वस्त: राय
बाबासाहेब को हराने के लिए बीजेपी के वैचारिक पूर्वज जिम्मेदार थे: खड़गे
बाबा साहेब को कांग्रेस ने अपमानित किया, दो बार हरवाया: पीएम मोदी

नई दिल्ली: बिपाशा बसु मां बनने जा रही हैं. कुछ समय पहले ही उन्होंने अपनी मां बनने की खबरे अपने फैन्स के साथ साझा की थी। वहीं पिछले दिनों उनके प्रेगनेंसी फोटोशुट्स भी लाइमलाइट में आए थे। जिसे लेकर वे जमकर ट्रोल भी हुई थीं। वहीं हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि होने वाली मम्मी की कुछ रस्में होती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान बिपाशा भी साड़ी पहने काफी खूबसूरत दिख रही हैं।

बॉलीवुड क्वीन बिपाशा बसु इन दिनों अपने जीवन के नए एक्सपीरियंस को जी रही हैं। ये पल उनके लिए बेहद खास है। वे अपने हर बड़े छोटे लम्हें अपने फैन्स के साथ साझा करती हैं। वहीं हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके परिवार के लोग बिपाशा की आरती करते दिख रहे हैं। वीडियो को देख अंदाजा लग रहा है जैसे कि उनकी गोद भराई की रस्में होने लगी हैं।

बता दें कि बिपाशा के इस वीडियो पर फैन्स के जमकर कमेंट आ रहे हैं एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा क्या बात है आप काफी सुंदर दिख रही हैं। तो वहीं दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए कहा मां बनते ही पूरी लाइफ बदल जाती है। बता दें कि एक्ट्रेस ने अपनी शादी के 6 साल बाद अपनी प्रेगनेंसी अनाउंस की थी। बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर की शादी 30 अप्रैल साल 2016 में हुई थी। ये करण की तीसरी शादी थी।

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख