ताज़ा खबरें
'शर्मनाक है अमेरिका से प्रवासियों को बेड़ियों में बांधकर भेजना': ममता

वडोदरा: महिला प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण का आगाज हो चुका है। शनिवार को इस टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। सांसे रोक देने वाले इस मुकाबले में दिल्ली ने आखिरी गेंद पर हरमनप्रीत कौर की सेना के मुंह से जीत छीनकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। वडोदरा के कोतांबी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने 19.1 ओवर में 10 विकेट पर 164 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 165 रन बनाए और दो विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

मुंबई ने दिल्ली के सामने रखा 165 रन का लक्ष्य

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने नैट सिवर ब्रंट (80*) और हरमनप्रीत कौर (42) की दमदार पारियों की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20 ओवर में 10 विकेट गंवाकर 164 रन बनाए हैं। इस मुकाबले में मुंबई की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई।

टीम को पहला झटका पहले ओवर की तीसरी गेंद पर लगा। शिखा पांडे ने हेली मैथ्यूज को अपना शिकार बनाया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं। इसके बाद शिखा ने पांचवें ओवर में उन्होंने यास्तिका भाटिया को आउट किया। वह सिर्फ 11 रन बना सकीं। इसके बाद मोर्चा चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरीं कप्तान हरमनप्रीत ने संभाला। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए नैट सिवर ब्रंट के साथ 40 गेंदों में 73 रनों की साझेदारी निभाई। दाएं हाथ की बल्लेबाज ने चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। दिल्ली के खिलाफ इस मैच में मुंबई के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। दिल्ली के लिए एनाबेल सदरलैंड ने तीन और शिखा पांडे ने दो विकेट चटकाए। वहीं, एलिस कैप्सी और मिन्नू मणी ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख