ताज़ा खबरें
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शाम 5 बजे तक 57.70 फीसद वोट पड़े

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने साझा रोड शो किया। दोनों ने एक ही रथ पर सवार होकर 15 किमी का सफर तय किया। इस दौरान इन्होंने यहाँ तीन विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया गया। दोनों नेताओं का रोड शो मुस्लिम बहुल क्षेत्रों से गुजरा। रोड शो शुरू होने से पहले राहुल और अखिलेश जीपीओ पर पहुंचे। वहां दोनों ने महात्मा गांधी व अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल चढ़ाये। आज रविवार को ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने लखनऊ में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इसके बाद दोनों नेताओं ने रोडशो भी किया। यह रोडशो जब पुराने लखनऊ में जनसभा में तब्दील हुआ, तो उत्साह से लबरेज दोनों नेताओं ने भाजपा और बसपा को सत्ता में आने से रोकने तथा विकास की राजनीति करने का संकल्प दोहराया। ऐतिहासिक घंटाघर के सामने तंग सड़कों पर इतनी भीड़ जमा हो गई कि राहुल और अखिलेश भाषण के लिए बनाए गए मंच तक पहुंच ही नहीं पाए। जिस वाहन से वे रोडशो कर रहे थे, वहीं से उन्होंने जनता को संबोधित किया। रोड शो का शुभारंभ 2 बजे हुआ था, रोड शो जीपीओ गांधी प्रतिमा से चौक चौराहे तक चला। मेफेयर चौराहा हजरतगंज, नावेल्टी चौराहा, लालबाग से कैसरबाग और अमीनाबाद, नजीराबाद होते हुए नक्खास से गुजरा काफिला ।

इससे पहले गठबंधन के बाद आज पहली बार अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मुलाकात हुई। लखनऊ में दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गले लगाया और एक साथ मंच साझा किया। मंच पर दोनों पार्टियों के कई और दिग्गज भी मौजूद रहे। राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता को संबोधित किया। राहुल ने दावा किया है कि दोनों पार्टी मिलकर 300 से ज्यादा सीटें हासिल करेंगी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख