- Details
आगरा: लखनऊ के बाद आगरा में (आज) शुक्रवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रोड शो में अपनी ताकत दिखाई। शो के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीते सालों में यूपी में दिल से काम किया है। जो कमी रह गई है, उसे हम दोनों पूरा करेंगे। दयालबाग से लगभग 12 किलोमीटर चलकर रोड शो बिजलीघर चौराहे पर थमा। जनसभा में पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने माइक थामा। उन्होंने कांग्रेस और सपा गठबंधन को यूपी के विकास का नया चेहरा करार दिया। इसके बाद उन्होंने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब किसी के पास हजार और पांच सौ के नोट नहीं हैं। सब खजाने में हैं। केंद्र सरकार ने लाखों देने का वादा किया था। हमारे खातों में कम से कम 15 हजार ही डाल देते। अखिलेश ने कहा कि अच्छे दिनों का वादा करके केंद्र सरकार ने सभी को लाइन में लगा दिया। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल के निशाने पर भी भाजपा ही रही। उन्होंने जनता से सीधे सवाल-जवाब किए। पूछा कि- यहां कोई है जिसके खाते में 15 लाख रुपये आए हैं? जवाब आया, नहीं। हमला तेज करते हुए वे बोले कि- मोदी जी कहते हैं कि भ्रष्टाचार के खिलाफ चुनाव लड़ रहा हूं, मगर उन्होंने केवल 50 चुनिंदा लोगों के लिए ही काम किया है। वे 50 लोग कौन हैं, सब जानते हैं। जो लोग नोटबंदी में लगे थे, उनकी क्या गलती थी। क्या वे लोग बेईमान थे, चोर थे? उन्होंने कहा कि भाजपा ने बजट में भी किसान और गरीब को कुछ नहीं दिया।
- Details
नोएडा: उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने सोशल ट्रेडिंग के नाम पर लगभग 3700 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। इस मामले में एसटीएफ ने कंपनी के मालिक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और कंपनी का खाता भी सीज कर दिया है जिसमें लगभग 500 करोड़ रुपये की राशि बताई जाती है। एसटीएफ ने ये गिरफ्तारियां नोएडा के सेक्टर-63 के एफ ब्लाक में चल रही कंपनी से की। एसटीएफ के मुताबिक इन लोगों ने लगभग सात लाख लोगों से पोंजी स्कीम के जरिये डिजिटल मार्केटिंग के नाम पर इतनी बड़ी ठगी को अंजाम दिया है। उत्तर प्रदेश एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने बताया कि एसटीएफ को सूचना मिली थी कि सेक्टर-63 के एफ ब्लाक में अब्लेज इन्फो सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा पोंजी स्कीम के तहत लोगों से फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कंपनी लोगों को सोशल ट्रेड बिज पोर्टल से जोड़ने के लिए 50 से 60 हजार रूपए कंपनी एकाउंट में जमा करने को कहती थी। उसके बाद हर सदस्य को पोर्टल पर चलने वाले विज्ञापन को लाइक करने के लिए हर क्लिक पर घर बैठे पांच रूपए मिलते थे। हर सदस्य को अपने नीचे दो और लोगों को जोड़ना होता था जिसके बाद सदस्य को अतिरिक्त पैसे मिलते थे। उन्होंने बताया कि कंपनी अपने विज्ञापन खुद डिजाइन कर पोर्टल पर डालती थी और सदस्यों से लिये गये पैसे उन्हीं को वापस करती थी। प्रवर्तन एजेंसी से बचने के लिए यह कथित कंपनी लगातार नाम बदल रही थी।
- Details
लखनऊ: सपा-कांग्रेस गठबंधन में रायबरेली और अमेठी की सीटों को लेकर अब सहमति बन गई है। सपा अमेठी जिले की एक और रायबरेली की दो सीटें अपने पास रखकर बाकी कांग्रेस के हवाले करेगी। कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने तो साइकिल सिंबल से अपनी सिटिंग सीट से गुरुवार को नामांकन कर दिया। सपा ने कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के लिए अमेठी सीट और देवेंद्र सिंह के लिए सरेनी सीट भी अपने पास रखी है। कांग्रेस हालांकि राज्यसभा सांसद डॉक्टर संजय सिंह की पत्नी अमिता सिंह के लिए अमेठी सीट सपा से लेने के लिए दबाव बनाए हुए है। यही सीट मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के लिए शुरू से चाहते थे। इसी सीट से गायत्री प्रजापति पहले से सपा प्रत्याशी घोषित हैं। रायबरेली जिले में बछरावां, तिलोई, हरचंदपुर, रायबरेली, सलोन, सरेनी और ऊंचाहार सीटें हैं जबकि अमेठी जिले में अमेठी, गौरीगंज व जगदीशपुर सीटें हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी रायबरेली से और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से सांसद हैं। दोनों जिलों के कांग्रेसी शुरू से ही सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोंक रहे थे। डॉक्टर संजय सिंह के अलावा सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा ने भी खुले तौर पर ऐलान कर दिया था कि कांग्रेस दोनों जिलों की सभी 10 सीटों पर लड़ेगी। गठबंधन के तहत सपा के कुल 298 और कांग्रेस के 105 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की बात तो तय हो गई थी लेकिन सीटों के बंटवारे का विवाद बना रहा। इसमें अमेठी और रायबरेली की सीटों का मामला सबसे पेचीदा था।
- Details
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। जहाँ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जोर शोर से प्रचार में जुट गए हैं, वहीं बसपा अध्यक्ष मायावती भी पूरा ज़ोर लगा रहीं हैं। यूपी के बुलंदशहर में मायावती ने रैली को संबोधित किया और कांग्रेस पर निशाना साधा। बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा कि कांग्रेस और सपा गठबंधन स्वार्थ के लिए किया गया है। नोटबंदी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का ये फैसला सिर्फ कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए लिया गया है। सरकार ने अपने चहेतों को मालामाल किया है। कल आए बजट को उन्होंने हवा हवाई करार दिया है। भाजपा तीन तलाक, मुस्लिम लॉ बोर्ड में भी दखल देने लगी है, ये एक चिंता की बात है। विरोधी फर्जी ओपिनियन पोल चलाकर अपनी हवा बना रही है। इनकी पोल तब खुलेगी जब चुनाव होगा। इससे पहले भी उन्होंने सपा पर वार करते हुए कहा था कि ये गठबंधन राजनीतिक स्वार्थ के लिए किया गया है। मायावती चुनाव प्रचार करने के लिए यहां आईं थीं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ज्वलंत मुद्दों पर जवाब नहीं देकर पीएम मोदी ने चुनावी भाषण दिया:विपक्ष
- "विकसित भारत का सपना कोई सरकारी सपना नहीं है": पीएम मोदी
- महाकुंभ की अव्यवस्था को नेता सदन अपने भाषण में नकार दें: अखिलेश
- 'महाराष्ट्र में हिमाचल की आबादी जितने नए वोटर जोड़े गए': राहुल गांधी
- सोनिया गांधी और पप्पू यादव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस
- 'राहुल गांधी विदेश में देश को नुकसान पहुंचाते हैं': विदेश मंत्री जयशंकर
- जया बच्चन ने मीडिया पर उतारा गुस्सा, कहा- "संगम में लाशें फेंकी गईं"
- 'मेक इन इंडिया' अच्छा आइडिया, सफल बनाने में फेल रहे पीएम: राहुल
- 'महाकुंभ में भगदड़' को लेकर संसद में हंगामा, बिरला ने जताई नाराज़गी
- बजट को लेकर खड़गे का तंज: 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली
- दिल्ली की 70 सीटों पर मतदान जारी, दोपहर 1 बजे तक 33.31% वोटिंग
- दिल्ली की 70 सीटों पर वोटिंग जारी,राहुल समेत कई दिग्गजों ने डाले वोट
- दिल्ली चुनाव: सरकार ने 5 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश किया घोषित
- गंगा में नहीं चलीं नावें, पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप, बंद रहेगा संचालन
- दिल्ली के कुछ इलाकों में हुई बूंदाबांदी, बढ़ेगी ठिठुरन, छाए रहेंगे बादल
- आतंकियों ने पूर्व सैनिक के परिवार को बनाया निशाना, फौजी की मौत
- आप को मिल रही 55 सीटें-महिलाएं जोर लगाए तो 60 ज्यादा: केजरीवाल
- जया बच्चन ने मीडिया पर उतारा गुस्सा, कहा- "संगम में लाशें फेंकी गईं"
- दिल्ली चुनाव: प्रचार खत्म, सभी दलों ने फूंकी जान, 5 फरवरी को वोटिंग
- वसंत पंचमी के अमृत स्नान पर ऑपरेशन इलेवन से होगा क्राउड मैनेजमेंट
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी
- खूंखार इजरायली खुफिया एजेंसी "मोसाद" ऐसे देती है टारगेट को अंजाम