ताज़ा खबरें
भारतीयों के साथ अमेरिकी व्यवहार पर संसद में हंगामा, लोकसभा स्थगित
अमेरिका ने भारतीयों को किया डिपोर्ट - हथकड़ी लगा संसद पहुंचा विपक्ष
जनगणना में विलंब से सामाजिक 'नीतियों-कार्यक्रमों' को नुकसान: कांग्रेस
दिल्ली विधानसभा चुनाव में 60.44 फीसदी मतदान, आठ को आएंगे नतीजे
गाजा पर ट्रंप का प्रस्ताव अस्वीकार्य, मोदी सरकार रुख स्पष्ट करे: कांग्रेस
दिल्ली चुनाव: 11 एग्जिट पोल्स में से 9 में बीजेपी को बहुमत के आसार
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शाम 5 बजे तक 57.70 फीसद वोट पड़े

सोनभद्र: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कहा कि भाजपा बाले बोलते हैं कि हमें करंट लगेगा। मैं बताना चाहता हूं की भाजपा वाले अगर राबर्टसगंज की भीड़ देख लें तो उन्हें हाई वोल्टेज वाला शॉक लगेगा। उन्होंने आज काशी में हो रहे रोड शो पर तंज कसा। कहा कि प्रधानमंत्री एक बार में परीक्षा पास नहीं किए इसलिए बार-बार रोड शो कर रहे हैं। उन्होंने शनिवार को पीएम मोदी के दर्शन यात्रा का जिक्र किया। मुख्यमंत्री चंदौली में जनसभा के बाद सोनभद्र जिले के राबर्टसगंज-घोरावल पहुंचें। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत के साथ भाजपा पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि यूपी में हर बात का रेट तय है। हर काम के लिए रेट लगता है। उन्होंने एक भी काम का नाम नहीं लिया। केवल आरोप लगाया। वो लोगों के दिमाग में गलत बात डालना चाहते हैं। अगर उनसे या किसी और से किसी ने भी कोई काम के लिए रेट या पैसे की बात हो तो वो जनता को बताएं। वो बताएंगे क्या । ऐसी कोई बात रहे तब तो वो बताएंगे। इसलिए आप लोग होशियार रहना।वो कुछ भी बोल सकते हैं। कुछ भी कर सकते हैं। अखिलेश ने फिर काम के हिसाब का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले न तो तीन साल का हिसाब दे रहे हैं और ना ही मुझसे पांच साल का हिसाब ले रहे हैं। हमने कहा कि आयो काम पर बहस करते हैं तो उससे भी वो हट रहे हैं।वो केवल जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। नोटबंदी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा वाले ने देश को बर्बाद कर दिया। अमीरों के लिए किया गया काम गरीबों के लिए मार बन गया।

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी ने चुनाव आयोग से बिना अनुमति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रोड शो करने के मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। मायावती ने लखनऊ में रविवार को कहा कि पीएम मोदी का वाराणसी में रोड शो आचार संहिता का उल्लंघन है। इससे निष्पक्ष चुनाव पर असर पड़ेगा। चुनाव आयोग को जरूरी एक्शन लेना चाहिए। बसपा अध्यक्ष मायावती ने प्रधानमंत्री के बिना अनुमति के वाराणसी में शनिवार को हुए रोड-शो को गंभीर मामला बताते हुए कहा कि उच्चस्थ पद पर बैठे शख्स द्वारा चुनावी स्वार्थ की राजनीति करने के लिए कानून व आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करना अनुचित ही नहीं बल्कि लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरे की बात है। इससे स्पष्ट तौर पर स्वतंत्र व निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव प्रभावित होगा। उन्होंने शनिवार को कहा कि इस बारे में निर्वाचन आयोग को तत्काल समुचित कार्रवाई करने की जरूरत है ताकि बड़े से बड़े ओहदे पर बैठा व्यक्ति भी चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन आगे नहीं कर सके।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बलात्कार के आरोपी मंत्री गायत्री प्रजापति को कैबिनेट में बनाए रखने का औचित्य जानना चाहा। राजभवन के एक प्रवक्ता के मुताबिक राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप को संज्ञान में लिया। उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। राज्यपाल ने कहा, 'इस प्रकार के मंत्री के कैबिनेट में बने रहने तथा उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से लोकतांत्रिक शुचिता, संवैधानिक मर्यादा और संवैधानिक नैतिकता का गंभीर प्रश्न उत्पन्न होता है।' प्रवक्ता के मुताबिक पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री प्रजापति के कैबिनेट में बने रहने के औचित्य पर अपने अभिमत से उन्हें जल्द से जल्द अवगत कराएं। नाइक ने कहा कि मीडिया में आई खबरों के अनुसार फरार चल रहे कैबिनेट मंत्री के विदेश भाग जाने की आशंका को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनके खिलाफ 'लुक आउट' नोटिस जारी किया है। पासपोर्ट अधिकारी द्वारा उनका पासपोर्ट भी निलंबित कर दिया गया है। प्रजापति के राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री जैसे जिम्मेदार पद पर रहते हुए कथित रूप से किया गया अपराध नितांत गंभीर प्रकृति की घटना है।

फैजाबाद: अयोध्या सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी बाजमी सिद्दिकी और उनके छह साथियों पर शनिवार को पुलिस ने एक महिला से कथित रूप से बलात्कार करने का मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि सिद्दिकी के आरोपी साथियों में पांच गिरफ्तार किए गए हैं। सिद्दिकी ने इसे अपने खिलाफ राजनीतिक साजिश करार दिया। शिकायकर्ता ने आरोप लगाया कि कोतवाली थानाक्षेत्र में फैजाबाद के पुरानी सब्जी मंडी इलाके में सिद्दिकी और उनके लोग कल देर उनके घर में जबरन घुस गए। उन लोगों ने महिला एवं उसके परिवार के सदस्यों की कथित रूप से पिटाई की और फिर महिला से सामूहिक बलात्कार किया। फैजाबाद के एसएसपी अनंत देव ने बताया कि पांच आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पुलिस टीम सिद्दिकी और उनके एक साथी को ढूढने एवं गिरफ्तार करने में जुटी हैं। संपर्क किए जाने पर सिद्दिकी ने कहा, ‘चुनाव में बसपा की लहर है और मैं जीत रहा हूं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख