ताज़ा खबरें
चमोली ग्लेशियर हादसा: 55 में 47 मजदूर बचाए गए, 8 अब भी फंसे

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज बाराबंकी के रामनगर विधानसभा क्षेत्र के रानीगंज गांव में जहरीली शराब काण्ड के पीड़ित परिवारों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतक आश्रितों को सांत्वना दी और सरकार से पीड़ित परिवारों को 20-20 लाख रूपए की मदद दिए जाने की मांग की।

यादव को बताया गया कि जनपद बाराबंकी में जहरीली शराब पीने से अब तक 27 से ज्यादा मौंते हो चुकी हैं। जहरीली शराब सरकारी ठेके की थी। भाजपा की शराब माफियाओं से साठगांठ का यह नतीजा है। रानीगंज में ही 8 पीड़ित परिवार हैं। इन पीड़ित परिवारों में महिलाएं और बच्चे बचे हैं, इनके जीवनयापन का कोई जरिया न होने पर यादव ने चिंता जाहिर की। मृतकों के घरों में कोई कमानेवाला नहीं है। उनके घरों में कुछ सामान भी नहीं बचा है। एक ही परिवार के चार मृतक बाल्मीकि समाज के थे।

लखनऊ: लोकसभा आमचुनाव के बाद सरकार ने प्रशासनिक मशीनरी में बदलाव से जुड़ी कार्यवाही शुरू कर दी है। शनिवार को आजमगढ़ व सहारनपुर में नए मंडलायुक्तों की तैनाती के साथ सात जिलों के डीएम बदल दिए गए। बाराबंकी, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, आजमगढ़, चित्रकूट, फिरोजाबाद व सिद्धार्थनगर में नए डीएम की तैनाती की गई है। खास बात ये है कि आजमगढ़ के डीएम व कमिश्नर दोनों हटाए गए हैं। आजमगढ़ व अंबेडकरनगर में भाजपा लोकसभा का चुनाव हार गई थी। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव आदर्श सिंह को बाराबंकी का नया डीएम बनाया गया है।

सहारनपुर के मंडलायुक्त चंद्र प्रकाश त्रिपाठी 31 मई को रिटायर हो गए थे। सरकार ने उनकी जगह सचिव नगर विकास संजय कुमार को नया मंडलायुक्त बनाया है। इसी तरह आजमगढ़ के मंडलायुक्त जगत राज इसी महीने रिटायर हो रहे हैं। उन्हें भी हटा दिया गया है। उनके स्थान पर कनक त्रिपाठी आजमगढ़ की नई मंडलायुक्त बनाई गई हैं। सरकार ने आजमगढ़ के डीएम शिवाकांत द्विवेदी को हटाकर प्रतीक्षा में डाल दिया है। हटाए गए सात जिलाधिकारियों में वह अकेले हैं जिन्हें नई तैनाती नहीं दी गई है।

हमीरपुर: अलीगढ़ में बच्ची से बर्बरता की घटना के बाद हमीरपुर में भी हैवानियत ने शर्मसार कर दिया। दरिंदों ने अपहरण के बाद 11 साल की बच्ची से गैंगरेप किया। इसके बाद उसकी हत्या कर शव कब्रिस्तान की झाड़ियों में फेंक दिया। वारदात का खुलासा होने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एडीजी, डीआईजी और एसपी भारी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा कर शव नहीं उठने दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर हालात पर काबू पाया। अभी तक मामले की एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। कुरारा कस्बे के एक गांव में रहने वाले दलित दंपति ईंट भट्ठे में काम करते हैं। उनकी पुत्री अपने बाबा की देखरेख में रहती थी।

शुक्रवार देर रात बच्ची घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी तभी कुछ लोग आए और उसे उठाकर 100 मीटर दूर स्थित कब्रिस्तान के पास ले गए। दरिंदों ने उसके साथ रेप किया। राज खुलने के डर से गला दबाकर मार डाला और शव झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। शनिवार सुबह खेतों के पास जा रहे एक चरवाहे की नजर बच्ची के शव पर पड़ी तो उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी।

अलीगढ़: अलीगढ़ के टप्पल में ढाई साल की बच्ची की बर्बरता से हत्या के मामले में एक और गिरफ्तारी हई है। इस मामले में मुख्य आरोपी की पत्नी को भी पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। बताया गया कि आरोपियों ने उसी की चुनरी में मासूम के शव को लपेट कर फेंका गया था। 2.5 साल की मासूम की हत्या के मामले में अलीगढ़ के एसएसपी ने कहा कि मुख्य आरोपी ज़ाहिद और उसकी पत्नी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिस कपड़े से शव को लपेटा गया था वह जाहिद की पत्नी का ही था। हम पीड़ित परिवार से मिले हैं और उन्होंने मांग की है कि आरोपियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। चार्जशीट दाखिल करना अभी बाकी है।

इससे पहले इस मामले में लोगों में बढ़ते गुस्से से दबाव में आई यूपी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में लापरवाही बरतने वाले पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच के लिए एसआइटी गठित की गई है। हत्या के आरोप में बच्ची के पड़ोसी जाहिद और असलम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई कर रही है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख