ताज़ा खबरें
उत्तराखंड हिमस्खलन में चार लोगों की मौत, 5 मजदूरों की तलाश जारी

लखनऊ: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी बुधवार को रायबरेली में लोकसभा चुनाव में मिली हार के कारणों की समीक्षा करेंगी। यह पहला मौका है जब रायबरेली में कांग्रेस नेताओं की बड़ी बैठक हो रही है। वहीं, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी भी प्रियंका गांधी के साथ रायबरेली पहुंची हैं। हालिया लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ एक रायबरेली लोकसभा सीट पर जीत हासिल हुई है। नतीजे आने के बाद सोनिया गांधी पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र आई हैं।

प्रियंका गांधी के पास बुन्देलखण्ड और पूर्वी उत्तर प्रदेश की 41 लोकसभा सीटों का प्रभार है। समीक्षा बैठक के लिए सभी सीटों के पार्टी प्रत्याशियों, कोआर्डिनेटर और जिला-शहर अध्यक्षों को बुलाया गया है।

लखनऊ: अवैध खनन घोटाले में केन्द्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक करीब 22 ठिकानों पर छापेमारी की है। गैंगरेप के आरोप में जेल में बंद उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के घर पर सीबीआई ने छापा मारा है। ऐसा बताया जा रहा है कि अवैध खनन मामलों की जांच को लेकर सीबीआई की टीम ने छापेमारी की है। फिलहाल अधिकारी गायत्री के परिजनों से पूछताछ कर रहे हैं। गायत्री प्रजापति का घर अमेठी के आवास विकास कॉलोनी में है। फिलहाल गायत्री प्रजापति रेप केस में जेल में बन्द हैं। अगले महीने की 8 तारीख को उनकी जमानत पर सुनवाई होनी है।

अधिकारियों ने बताया कि अखिलेश यादव नीत तत्कालीन समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार में प्रजापति के पास खनन विभाग की जिम्मेदारी थी। उन्होंने बताया कि मामला राज्य में विभिन्न जिलों में खनन लीज आवंटन में नियमों में उल्लंघन से जुड़ा है। दरअसल, सीबीआई ने खनन घोटाले लगभग 22 जगहों पर छापेमारी की है, जिसके तहत गायत्री प्रजापति के 3 ठिकानों पर छापे मारे गए हैं।

शामली: उत्तर प्रदेश के शामली से एक पत्रकार को पीटे जाने का मामला सामने आया है। यहां एक निजी न्यूज चैनल न्यूज 24 में  स्ट्रिंगर अमित शर्मा डीरेल हुई मालगाड़ी को रिपोर्ट करने पहुंचे थे तभी जीआरपी पुलिसर्मियों ने उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी। अमित जब अपने मोबाइल से फुटेज ले रहे थे तभी जीआरपी पुलिस इंस्पेक्टर ने उनका मोबाइल छीन लिया और उनके साथ मारपीट की। इसके बाद अमित को रात भर थाने में बैठाए रखा गया। साथी पत्रकारों के धरने के बाद सुबह उन्हें  छोड़ा गया। अमित को पीटे जाने का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी उन्हें घूंसों से मारते हुए दिख रहा है। 

पत्रकार अमित शर्मा ने बताया, ''वे सादे कपड़ों में थे। एक ने उन्हें मारा तो कैमरा गिर गया। जब उसे उठाने लगा तो उन्होंने मुझे मारा और गालियां दीं। मुझे लॉकअप में बंद कर दिया गया, फोन छीन लिया गया और उन्होंने मेरे मुंह में पेशाब कर दिया।" पत्रकार को पीटे जाने के इस मामले में यूपी पुलिस के डीजीपी ओपी सिंह ने तत्काल प्रभाव से शामली जीआरपी एसएचओ राकेश कुमार और कांस्टेबल संजय पवार को निलंबित कर दिया गया है। 

रामपुर: समाजवादी पार्टी नेता आजम खान ने यह कहकर एक बार फिर से विवादों को हवा दे दी कि “मदरसों से नाथूराम गोड्से और प्रज्ञा ठाकुर जैसे लोग नहीं निकलते हैं।” गोड्से ने महत्मा गांधी की हत्या की जबकि प्रज्ञा ठाकुर वर्तमान में भोपाल से बीजेपी सांसद हैं और उन मालेगांव बम धमाके की साजिश रचने का आरोप है।

मदरसों को शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ने के केन्द्र सरकार के फैसले के बारे में पूछे जाने पर आजम खान ने कहा- “मदरसा से नाथूराम गोड्से या प्रज्ञा ठाकुर जैसे लोग नहीं निकलते हैं। सबसे पहले यह घोषणा हो कि जो लोग नाथूराम गोड्से के विचारों को प्रचारित करत हैं उन्हें लोकतंत्र का दुश्मन घोषित किया जाएगा, जो लोग आतंकी घटनाओं में सक्रिय हैं उन्हें ईनाम नहीं दिया जाएगा।” अपने विवादित बयानों के लिए जाने जानेवाले आजम खान ने कहा कि अगर केन्द्र सरकार मदरसों की मदद करना चाहती है तो उसे वहां के स्टैंडर्ड में सुधार लाना चाहिए।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख