- Details
नई दिल्ली: सीबीआई ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता के सड़क दुर्घटना मामले में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और 10 अन्य के खिलाफ हत्या के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। प्राथमिकी दर्ज करने के तत्काल बाद सीबीआई की लखनऊ इकाई के अधिकारियों का एक दल उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के गुरबख्शगंज इलाके में पहुंचा, जहां हादसा हुआ था। सीबीआई ने सामान्य प्रक्रिया के अनुसार फिर से प्राथमिकी दर्ज करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस से दुर्घटना मामले की जांच अपने हाथ में ले ली।
सबसे पहले पीड़िता के चाचा महेश सिंह की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सिंह रायबरेली जेल में बंद है। सिंह ने आरोप लगाया था कि बांगरमऊ से विधायक सेंगर के भाजपा से निलंबन के बाद से उसके रिश्तेदार पीड़िता के परिवार पर लगातार दबाव बना रहे थे। वे सेंगर के खिलाफ मामला वापस नहीं लेने की स्थिति में पीड़िता के पूरे परिवार की हत्या करने की कथित धमकियां दे रहे थे। प्राथमिकी के अनुसार सिंह ने यह भी आरोप लगाया था कि पीड़िता के परिवार की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया।
- Details
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज उत्तर प्रदेश की नव नियुक्त राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। उनके साथ विधान परिषद में नेता विपक्ष अहमद हसन एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चैधरी थे। अखिलेश यादव ने राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल को उत्तर प्रदेश की नई जिम्मेदारी संभालने के लिए बधाई दी है।
- Details
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति, उन्नाव की रेपकाण्ड पीड़िता के साथ हो रहे अन्याय तथा रामपुर में सपा विधायक अब्दुल्ला आजम की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर संघर्षरत है। समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जहां आज लखनऊ में राजभवन तक कूच कर महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन देने का प्रयास किया, जिन्हें जबरन पुलिस ने रोकने के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पार्टी की विज्ञप्ति के मुताबिक, कल गुरुवार को सपा के आधा दर्जन जिलों के कार्यकर्ता रामपुर के लिए कूच करेंगे और सांसद मोहम्मद आजम खां को अपमानित करने तथा अब्दुल्ला आजम, विधायक की गिरफ्तारी का विरोध करेंगे। कल रामपुर, बरेली, पीलीभीत, सम्भल, बदायूं, अमरोहा, मुरादाबाद और बिजनौर के कार्यकर्ता जाएंगे। आज सपा कार्यालय से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राजभवन तक कूच किया और सपा के नेताओं को अपमानित किए जाने का विरोध किया।
- Details
लखनऊ: समाजवादी महिला सभा की ओर से सैकड़ों महिलाओं ने आज हजरतगंज स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर धरना देकर उन्नाव की पीड़िता के शीघ्र स्वास्थ्यलाभ की कामना की। महिलाओं ने दो घंटा धरना देने के पश्चात मोमबत्ती जलाकर शुभकामना की। आज धरने पर समाजवादी महिलासभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गीता सिंह, डाॅ. मधु गुप्ता, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती जरीना उस्मानी सहित सुश्री जूही सिंह, प्रेमलता यादव, नाहिद लारी खान, पूजा शुक्ला, गीता पाण्डेय, पूनम यादव, सुरभि शुक्ला, रमा यादव, सुरैया सिद्दीकी, एकता, जाह्नवी आदि के साथ सैकड़ों की उपस्थिति रही।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर जब तक उन्नाव की रेप पीड़िता स्वस्थ नहीं हो जाती तब तक प्रतिदिन समाजवादी महिला सभा हजरतगंज, लखनऊ स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर दो घंटा धरना देगी।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना से 455 करोड़ रुपये हुए गायब: खड़गे
- केवल कानून बनाने से ऐसे अपराधों को रोका नहीं जा सकता: चंद्रचूड़
- सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं साल में दो बार होंगी, नए नियम जारी
- सिख विरोधी दंगा केस: कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को उम्रकैद
- लैंड फॉर जॉब केस: लालू-तेजस्वी और अन्य आरोपियों को कोर्ट से समन
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 4 भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
- अधिवक्ताओं, निरंकुशता के खिलाफ एकता की जीत की बधाई: अखिलेश
- गुजरात के अहमदाबाद में 8-9 अप्रैल को होगा एआईसीसी का अधिवेशन
- 'ट्रंप और मस्क भारत की बेइज्जती कर रहे हैं, सरकार चुप क्यों': जयराम
- संयुक्त किसान मोर्चा-सरकार के बीच छठे दौर की बातचीत रही बेनतीजा
- पंजाब सीएम के साथ बैठक रही बेनतीजा, किसान विरोध प्रदर्शन पर अड़े
- सपा ने 'मिशन-27' के तहत महिलाओं के लिए योजना का किया एलान
- मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बीएसपी से किया निष्कासित
- पूर्व सीएम राबड़ी ने सस्ती गैस समेत कई मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
- दिल्ली सरकार 24-26 मार्च के बीच पेश करेगी बजट: सीएम रेखा गुप्ता
- विधानसभा में आप विधायकों का हंगामा, दो बजे तक कार्यवाही स्थगित
- बिहार में तेजस्वी को अगला मुख्यमंत्री देखना चाहते है 41 फीसदी लोग
- कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल हत्याकांड: पुलिस की गिरफ्त में एक आरोपी
- मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटाया
- नौकरियां-आरक्षण खत्म करने की साजिश कर रही है बीजेपी: अखिलेश
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी