ताज़ा खबरें
पंजाब सीएम के साथ बैठक रही बेनतीजा, किसान विरोध प्रदर्शन पर अड़े
मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बीएसपी से किया निष्कासित
पूर्व सीएम राबड़ी ने सस्ती गैस समेत कई मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

नई दिल्ली: भाजपा ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव से विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को पार्टी से निकाल दिया है। केंद्रीय भाजपा नेतृत्व द्वारा आरोपी सेंगर को निष्कासित किये जाने की घोषणा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लखनऊ में की। यह कार्रवाई सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़ित और उसके वकील के उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के चार दिन बाद हुई है। तेज रफ्तार ट्रक द्वारा पीड़ित की कार में टक्कर मारे जाने से कार में सवार पीड़ित की दो रिश्तेदारों की भी मौत हो गई थी। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि 2017 में सेंगर ने अपने घर पर उससे दुष्कर्म किया था। उस वक्त वह नाबालिग थी। 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के बांगरमऊ से विधायक सेंगर को निष्कासित किए जाने के मामले पर ट्वीट कर कहा, 'भाजपा ने एक अपराधी को सशक्त बनाए जाने की बात स्वीकार की। स्वयं को सुधारने के लिए कदम उठाया।' कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीड़ित की कुशलता और रविवार को हुए हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिये हवन किया। समाजवादी पार्टी ने इस पूरे मामले में सीएम आदित्यनाथ से इस्तीफा मांगा है। 

रामपुर: समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आज़म को बुधवार शाम निजी मुचलके पर हिरासत से रिहा किया गया। अब्दुल्ला आज़म को मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में तलाशी अभियान के दौरान बाधा उत्पन्न करने के कारण बुधवार सुबह पुलिस हिरासत में लिया गया था। बता दें कि सपा विधायक अब्दुल्ला आजम खां अब दो जन्मतिथि के मामले में भी फंस गए हैं। भाजपा नेता आकाश सक्सेना हनी ने विधायक के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। साथ ही पासपोर्ट जब्त किए जाने की मांग की गई थी।

विधायक के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में रिपोर्ट की गई थी। भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि विधायक अब्दुल्ला आजम ने असत्य और कूटरचित दस्तावेज के आधार पर पासपोर्ट बनवाया था। इसे उपयोग में भी लाया जा रहा है। अब्दुल्ला आज़म पर आरोप था कि विधायक के शैक्षिक प्रमाणपत्रों हाईस्कूल, बीटेक और एमटेक में जन्मतिथि एक जनवरी वर्ष 1993 अंकित है, जबकि पासपोर्ट में 30 सितंबर वर्ष 1990 दर्शाई गई है। पासपोर्ट को व्यापार और व्यवसाय में भी इस्तेमाल किया जा रहा है। विदेश यात्रा में भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

लखनऊ: उन्नाव रेप कांड की पीड़िता के दुर्घटना मामले में सीबीआई ने भाजपा के निलंबित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर समेत 10 लोगों के खिलाफ बुधवार की सुबह हत्या, साजिश और धमकी देने की एफआईआर दर्ज कर ली है। इन 10 लोगों 'आरोपी नंबर-7' अरुण सिंह है जो भाजपा कार्यकर्ता है और उन्नाव में एक ब्लॉग का अध्यक्ष है। अरुण सिंह प्रदेश सरकार के मंत्री रणन्जय सिंह के दामाद हैं। 2019 लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान अरुण सिंह उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज के साथ फोटो और वीडियो में देखा जा सकता है।

इनके अलावा सीबीआई ने इस मुकदमे में कुलदीप सेंगर के भाई मनोज सिंह सेंगर, विनोद मिश्र, हरिपाल सिंह, नवीन सिंह, कोमल सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, रिंकू सिंह के अलावा वकील अधिवक्ता अवधेश सिंह को भी नामजद किया है। सरकार ने मामले के तूल पकड़ने पर सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। 28 जुलाई को पीड़िता रायबरेली जेल में बंद अपने चाचा से मिलने के लिए उन्नाव से मौसी, चाची और वकील महेन्द्र सिंह के साथ कार से निकली थी। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में उसकी कार को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी थी।

नई दिल्ली: उन्नाव बलात्कार मामले की पीड़िता के सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा कि इस प्रकरण में अब परतें खुल रही हैं और उनकी पार्टी इस पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए मजबूती से लड़ेगी। प्रियंका ने ट्वीट कर दावा किया, ‘‘उन्नाव बलात्कार मामला और पीड़िता के पूरे परिवार को प्रताड़ित करना सत्ता के संरक्षण के बिना संभव नहीं है। अब परतें खुल रही हैं तथा भाजपा नेताओं के नाम और पुलिस की लीपापोती सामने आ रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। ये लड़ाई हम मजबूती से लड़ेंगे।’’

गौरतलब है कि गत रविवार को हुए सड़क हादसे में उन्नाव बलात्कार मामले की पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में पीड़िता की मौसी, चाची और ड्राइवर की मौत हो गई। पीड़ित महिला और उसके वकील को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर मामले में मुख्य आरोपी हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख