ताज़ा खबरें
पंजाब सीएम के साथ बैठक रही बेनतीजा, किसान विरोध प्रदर्शन पर अड़े
मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बीएसपी से किया निष्कासित
पूर्व सीएम राबड़ी ने सस्ती गैस समेत कई मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

लखनऊ: समाजवादी महिला सभा की ओर से सैकड़ों महिलाओं ने आज हजरतगंज स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर धरना देकर उन्नाव की पीड़िता के शीघ्र स्वास्थ्यलाभ की कामना की। महिलाओं ने दो घंटा धरना देने के पश्चात मोमबत्ती जलाकर शुभकामना की। आज धरने पर समाजवादी महिलासभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गीता सिंह, डाॅ. मधु गुप्ता, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती जरीना उस्मानी सहित सुश्री जूही सिंह, प्रेमलता यादव, नाहिद लारी खान, पूजा शुक्ला, गीता पाण्डेय, पूनम यादव, सुरभि शुक्ला, रमा यादव, सुरैया सिद्दीकी, एकता, जाह्नवी आदि के साथ सैकड़ों की उपस्थिति रही।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर जब तक उन्नाव की रेप पीड़िता स्वस्थ नहीं हो जाती तब तक प्रतिदिन समाजवादी महिला सभा हजरतगंज, लखनऊ स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर दो घंटा धरना देगी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख