ताज़ा खबरें
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
बिहार का कटिहार धमाके से दहला! दो महिलाओं समेत चार लोग घायल
सर्वविदित है, चुनावी वर्ष में पीएम को बिहारियों की चिंता सताएगी: तेजस्वी
अब इधर-उधर नहीं... पीएम मोदी के नेतृत्व में काम आगे बढ़ेगा: नीतीश
एमसीडी की आप सरकार ने 'हाउस टैक्स' भरने वालों को दी बड़ी राहत

बलिया: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लगातार हमले कर रहे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने केन्द्र और प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी पर भगवान को बांटने का आरोप लगाया है। राजभर ने रसडा स्थित अपने आवास पर मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, ''भाजपा को जब इंसान को अगड़े-पिछड़े, हिन्दू-मुसलमान में बांटकर राजनीति में सफलता नहीं मिली तो उसने अब भगवान को बांटने की कवायद शुरू कर दी है।

उन्होंने सवाल किया कि भाजपा बताये कि भगवान शंकर, विष्णु और राम किस जाति के हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हनुमान को दलित बताते हैं। भाजपा धरती पर अवतार लेने वाले 26 अन्य देवी-देवताओं की भी जाति बता दें। भगवान शंकर, विष्णु व राम किस जाति के हैं। राजभर ने आरोप लगाया कि भाजपा हनुमान की जाति के मुद्दे पर विवाद खड़ा कर जनता का ध्यान बुनियादी समस्याओं से हटाने का प्रयत्न कर रही है। उन्होंने भाजपा पर सुभासपा को कमजोर करने की साजिश करने का आरोप भी लगाया।

भाजपा से रिश्तों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने दोहराया कि अगर भाजपा चाहेगी तो हम उसके साथ रहेंगे अन्यथा हम 80 सीटों पर उत्तर प्रदेश में और 16 सीटों पर बिहार में चुनाव लड़ेंगे। हम अपनी तैयारी में लगे हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख