ताज़ा खबरें
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
बिहार का कटिहार धमाके से दहला! दो महिलाओं समेत चार लोग घायल
सर्वविदित है, चुनावी वर्ष में पीएम को बिहारियों की चिंता सताएगी: तेजस्वी
अब इधर-उधर नहीं... पीएम मोदी के नेतृत्व में काम आगे बढ़ेगा: नीतीश
एमसीडी की आप सरकार ने 'हाउस टैक्स' भरने वालों को दी बड़ी राहत
तेलंगाना: 45 घंटे बाद भी सुरंग में फंसी हैं आठ मजदूरों की जिंदगियां

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संघीय मोर्चे के लिए विपक्षी दलों को लामबंद करने में जुटे तेलंगाना के मुख्यमंत्री और टीआरएस प्रमुख केसीआर को बधाई दी है। अखिलेश ने कहा कि, 'मैं तेलंगाना के मुख्यमंत्री को इस दिशा में काम करने के लिए बधाई देता हूं। वह एक संघीय मोर्चा तैयार करने की कोशिशों में जुटे हैं। मैं उनसे मुलाकात करने हैदराबाद जाऊंगा। इसके अलावा अखिलेश यादव ने भाजपा को देश से हटाने का भी संकल्प दोहराया। अखिलेश ने कहा कि समाजवादियों का संकल्प है कि भाजपा देश से हटे। उसके लिए जो समाजवादी पार्टी को काम करना है, वो करेगी। पहली प्राथमिकता है कि भाजपा हटे।

अखिलेश ने महागठबंधन को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि देश में महागठबंधन हो, किस रूप में सभी दल एक साथ आए, इसका प्रयास पिछले कई महीनों से लगातार चल रहा है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर जी इस प्रयास में काम कर रहे हैं। मेरी उनसे बात हुई है। मुझे 25 या 26 को उनसे मिलना था, लेकिन मैं दोबारा उनसे मिलने का समय मांगूंगा और मैं खुद उनसे मिलने हैदराबाद जाऊंगा।

अखिलेश ने कहा कि आने वाले समय में उनका भी प्रयास है कि किस तरह से रिजनल पार्टी या एक फेडरल फ्रंट बने। उनकी कोशिश है कि एक फेडरल फ्रंट देश में बने, क्योंकि प्रदेश में तमाम जो मुख्यमंत्री रहे हैं, या जहां प्रदेश में कई जगहों पर अलग-अलग सरकारें हैं और जिन्होंने काम अच्छा किया है, तो आने वाले समय में उनसे जरूर मिलूंगा। अखिलेश ने कहा कि आने वाले समय में किस तरह का गठबंधन होगा, कौन-कौन साथ आएंगे और कौन-कौन साथ आना चाहते हैं, ये विकल्प खुला है।

उन्होंने कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि उन्हें धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हमारे विधायक को मध्य प्रदेश में मंत्री नहीं बनाया। इससे यूपी में गठबंधन का रास्ता साफ हो गया। यूपी में गैर-कांग्रेसी गठबंधन बनेगा। आने वाले समय में किस तरह का गठबंधन होगा, कौन-कौन साथ आएंगे? ये विकल्प खुला हुआ है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन बने और रिजनल पार्टियों को मिलाकर फेडरल फ्रंट बने। समाजवादियों का संकल्प है कि भाजपा देश से हटे। उसके लिए जो समाजवादी पार्टी को काम करना है, वो करेगी। पहली प्राथमिकता है कि भाजपा हटे।

अखिलेश यादव ने हनुमान जी को जाति पर सियासत को लेकर भी यूपी की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जवाब नहीं दे पाए कि नौकरियां और रोजगार कैसे देंगे, तो यही तो करेंगे कि आप नमाज मत पढ़िये, धर्म में यह करिये। हमारे मुख्यमंत्री जी कितने अच्छे हैं! कहते हैं कि नवरात्री का व्रत रखना है तो बुंदी का लड्डू खा लो और भी सुझाव देते हैं वो लोग। कहते हैं कि हनुमान जी कि तो यह जाति है। बजरंग बली यादव थे। हम खुद यादव हैं। हमें नहीं पता था कि बजरंग बली यादव हैं।

उन्होंने कहा कि देश समझ चुका है कि भाजपा ने लोगों को धोखा दिया है। भाजपा ने जनता को जो सपने दिखाए थे, उस पर काम नहीं किया। सरकार की नाकामी जनता के सामने है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख