ताज़ा खबरें
सर्वविदित है, चुनावी वर्ष में पीएम को बिहारियों की चिंता सताएगी: तेजस्वी
अब इधर-उधर नहीं... पीएम मोदी के नेतृत्व में काम आगे बढ़ेगा: नीतीश
एमसीडी की आप सरकार ने 'हाउस टैक्स' भरने वालों को दी बड़ी राहत
तेलंगाना: 45 घंटे बाद भी सुरंग में फंसी हैं आठ मजदूरों की जिंदगियां

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी को यह समझ लेना चाहिए कि हनुमान जी को ज्यादा न छेड़े। उनकी पूंछ के वार से तीन प्रदेश तो चले गए हैं, अब भाजपा की लंका में आग लगने वाली है। लखनऊ में भारतीय किसान यूनियन (अ) द्वारा आयोजित किसान एकता सम्मेलन में भाग लेने आये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि नसीरुद्दीन शाह हिन्दुस्तान के नागरिक होने के साथ पिता भी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। बुलन्दशहर में इंस्पेक्टर के हत्यारों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। आगरा में दलित छात्रा को जला कर मारने वाले भी नहीं पकड़े गए। नसीरुद्दीन शाह ने जो कहा है उस पर सभी को गौर करने की जरूरत है। इस देश में सभी को अभिव्यक्ति की आजादी है। नसीरुद्दीन शाह ने अपने बच्चों को हिंदू या मुसलमान धर्म नहीं बताया है, इंसानियत बताई है। उनके कहे पर सोचने की जरूरत है।

 

कांग्रेस की सरकार बनने पर कर्ज माफ

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि किसान एकता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारतीय किसान कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों के साथ अंग्रेजी हुकूमत की तरह व्यवहार कर रही है। भाजपा के सांसद रहे पटोले ने कहा कि किसानों की अनदेखी से दुखी होकर उन्होंने इस्तीफा दे दिया। वह किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं। केंद्र में सरकार बनते ही 10 दिन के अंदर पूरे देश के किसानों का कर्जा माफ होगा। वहीं राज बब्बर ने कहा कि श्री ऋषि पाल अंबावता जी बराबर किसानों की लड़ाई लड़ते रहे हैं और कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों की समस्याओं को लेकर प्रतिबद्ध है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख