ताज़ा खबरें
तेलंगाना: 45 घंटे बाद भी सुरंग में फंसी हैं आठ मजदूरों की जिंदगियां
पाकिस्तान को दुबई में भारत ने खूब धोया, ले लिया 8 साल पुराना बदला
'ट्रंप और मस्क भारत की बेइज्जती कर रहे हैं, सरकार चुप क्यों': जयराम
कुछ नेता विदेशी ताकतों से मिलकर देश-धर्म को कमजोर कर रहे: मोदी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अयोध्या में ही रामलला का भव्य मंदिर बनेगा। वहां अब बाबर के नाम की कोई इमारत तो दूर ईंट भी नहीं लगेगी। वह विकास भवन में मीडिया से रूबरू थे। रामपुर में मंडलभर की 560 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के बाद उन्होंने विकास भवन में प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान कहा कि 2019 में रामपुर सहित यूपी की 73 से अधिक सीटें भाजपा जीतेगी। यह जीत हमारे कार्यकर्ताओं के पसीने और भाजपा के प्रति जनता के विश्वास के बल पर होगी। मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में देश-प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है।

उन्होंने महागठबंधन की कोशिशों पर तंज कसते हुए कहा कि जो पार्टियां महागठबंधन करने में संकोच कर रही हैं, वे भी गठबंधन जरूर करें। इससे लोगों को पता चल जाएगा कि नेताओं के एक होने से कुछ नहीं होता बल्कि जनता के एकजुट होने से होता है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश कर रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त समाज की स्थापना की गई है। अपराधी या तो जेल में हैं या प्रदेश के बाहर। भाजपा कुछ का साथ-कुछ का विकास में विश्वास नहीं करती।

राम मंदिर प्रकरण पर मौर्य ने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि जब भी कोर्ट से फैसला आएगा, अयोध्या में श्रीराम लला के भव्य मंदिर निर्माण पर ही आएगा। श्रीराम जन्मस्थल से अलग पूरे अयोध्या का विकास शुरू हो चुका है। अयोध्या में श्रीराम की भव्य प्रतिमा का निर्माण कराया जाएगा। इसकी प्रक्रिया पर्यटन विभाग ने शुरू कर दी है। अयोध्या को लेकर संतों के मत पर उन्होंने टिप्पणी से इनकार कर दिया। कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने और आंदोलन करने का अधिकार है। मुख्यमंत्री योगी द्वारा अयोध्या पर खुशखबरी देने के बयान पर मौर्य ने कहा कि दीवाली आने दीजिए, पता चल जाएगा।

आजम पर साधा निशाना

मौर्य शनिवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां के गढ़ में गरजे। उन्होंने आजम खां पर सीधे तौर पर निशाना भी साधा। कहा कि सपा सरकार के मंत्री ने सरकारी गेस्ट हाउस यूनिवर्सिटी में बनवा लिया है। प्रशासन इनकी जांच करके रिपोर्ट शासन को भेजे। यह सभी को समझ लेना चाहिए कि गलत काम करने वाले रामपुर के हों, दिल्ली के या फिर सैफई के, बख्शे नहीं जाएंगे। मौर्य ने अपने संबोधन के आखिर में आजम खां पर खूब सियासी तीर चलाए। गेस्ट हाउस की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार का मतलब यह नहीं होता कि जो चाहों वह कर लो। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने जनता से भी पूछा कि यह सरासर भ्रष्टाचार है या नहीं, ऐसे लोगों को छोड़ना चाहिए क्या। उन्होंने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोई अगर यह सोचता है कि गलत काम करके बच जाएगा तो ऐसा संभव नहीं है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख