ताज़ा खबरें
तेलंगाना: 45 घंटे बाद भी सुरंग में फंसी हैं आठ मजदूरों की जिंदगियां
पाकिस्तान को दुबई में भारत ने खूब धोया, ले लिया 8 साल पुराना बदला
'ट्रंप और मस्क भारत की बेइज्जती कर रहे हैं, सरकार चुप क्यों': जयराम
कुछ नेता विदेशी ताकतों से मिलकर देश-धर्म को कमजोर कर रहे: मोदी

लखनऊ: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अब स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की तर्ज़ पर अयोध्या में 108 मीटर ऊंची ब्रॉन्ज़ की भगवान राम की मूर्ति लगवाएंगे। भगवान राम का राजा का स्वरूप मूर्ति में दिखाया जाएगा. इसमें भी वे कंधे पर धनुष लिए होंगे। भगवान राम की मूर्ति भी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाने वाले मूर्तिकार राम सुतार ही बनाएंगे।

सूत्रों के मुताबिक़ मूर्ति भगवान राम की मूर्ति का एक मॉडल राम सुतार ने सीएम योगी को दिखाया है जिसे उन्होंने मंज़ूरी दे दी है। योगी चाहते हैं कि भगवान राम की मूर्ति पर एक कॅनपी भी लगाई जाए। इस मूर्ति का पेडस्टल 5 एकड़ में फैला होगा। इस पेडस्टल के अंदर म्यूज़ियम, आर्ट गैलरी, थिएटर, वगैरह होंगे। साथ ही इसके अंदर लिफ्ट भी होगी. मूर्ति के लिए 10 हेक्टेयर ज़मीन सरकार अधिगृहीत करेगी।

लेकिन यह जनता के चंदे से बनेगी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख