ताज़ा खबरें
पाकिस्तान को दुबई में भारत ने खूब धोया, ले लिया 8 साल पुराना बदला
'ट्रंप और मस्क भारत की बेइज्जती कर रहे हैं, सरकार चुप क्यों': जयराम
कुछ नेता विदेशी ताकतों से मिलकर देश-धर्म को कमजोर कर रहे: मोदी

लखनऊ: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा है कि कांग्रेस जेवर के किसानों के साथ है। अगर किसान अपनी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं तो कांग्रेस पार्टी कंधे से कंधा मिला कर उनकी लड़ाई लड़ेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बुधवार को जेवर (गौतमबुद्धनगर) में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के लिए भूमि अधिग्रहण के खिलाफ स्थानीय किसानों द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन का समर्थन करने के लिए पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. संजय सिंह के साथ पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि यह सरकार बराबर किसान विरोधी कामों में लगी हुई है। बड़ी चतुराई से ग्रामीण क्षेत्र को बिना सर्किल रेट बदले शहरी घोषित कर दिया गया। कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार के भूमि अधिग्रहण कानून को पलट दिया गया है।

उन्होंने कहा कि किसानों की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें यहां भेजा है। इसके पहले भी भट्टा परसौल के किसानों की लड़ाई में स्वयं राहुल गांधी आगे आये थे। जब पुलिस गोली चलाने जा रही थी तो हमने किसी किसान को ट्रैक्टर पर नहीं बैठाया उस पर कांग्रेस के सिपाही बैठे थे।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि इस मौके पर युवा कांग्रेस के पश्चिम जोन के अध्यक्ष ओमवीर सिंह यादव सहित हजारों की संख्या में जेवर के पीड़ित किसान एवं स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख