ताज़ा खबरें
पाकिस्तान को दुबई में भारत ने खूब धोया, ले लिया 8 साल पुराना बदला
'ट्रंप और मस्क भारत की बेइज्जती कर रहे हैं, सरकार चुप क्यों': जयराम
कुछ नेता विदेशी ताकतों से मिलकर देश-धर्म को कमजोर कर रहे: मोदी

नोएडा: गाजियाबाद में तैनात स्पाेर्ट्स अधिकारी का नया टैलेंट सामने आया है। इसके बाद उनकी चारों तरफ तारीफ हो रही है। दरअसल, उन्होंने आगरा में आयोजित मिसेज यूपी प्रतियोगिता में मिसेज यूपी पर्सनीफाइड का खिताब जीता है। उनके साथ ही नोएडा की शालिनी ने इस प्रतियोगिता में मिसेज यूपी के ताज पर कब्जा जमाया। आगरा में 30 सितंबर को यह प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। इसमें नोएडा की दो महिलाओं ने बाजी मारी है। इनमें से एक सरकारी अधिकारी अनिता नागर हैं। दोनों ने अंडर-35 एज श्रेणी में हिस्सा लिया था।

शलिनी और अनिता के अलावा नोएडा की मीनाक्षी कपूर ने दूसरा और शक्ति रॉय ने तीसरा स्थान हासिल किया है। शालिनी सोलंकी हाउसवाइफ हैं। अनिता नागर गौतमबुद्ध नगर के कचैड़ा गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने कई बार एथलेटिक्स में हिस्सा लिया है। खिलाड़ी होने के कारण उन्हें स्पोर्ट्स कोटे से नौकरी लग गई थी। 2008 में उनकी स्पोटर्स अथॉरिटी आॅफ इंडिया में नौकरी लग गई। 2010 में उनकी तैनाती स्पोटर्स आॅफिसर के पद पर हुई। फिलहाल वह गाजियाबाद में तैनात हैं।

उनकी शादी 2007 में हुई थी। उनका कहना है कि वह कॉलेज में पढ़ाई के दौरान फैशन शो में हिस्सा लिया करती थीं। उसी दौरान उन्होंने रैम्प पर कैटवॉक किया था। पहली बार उन्होंने ब्यूटी कांटेस्ट में हिस्सा लिया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख