ताज़ा खबरें
पाकिस्तान को दुबई में भारत ने खूब धोया, ले लिया 8 साल पुराना बदला
'ट्रंप और मस्क भारत की बेइज्जती कर रहे हैं, सरकार चुप क्यों': जयराम
कुछ नेता विदेशी ताकतों से मिलकर देश-धर्म को कमजोर कर रहे: मोदी

इलाहाबाद: 14 अरब के स्मारक घोटाले में बसपा सुप्रीमो मायावती को आज बड़ी राहत मिली है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई या एसआइटी से कराए जाने की अर्जी खारिज कर दी है। अदालत ने याचिका में पब्लिक इंट्रेस्ट न होने का हवाला देते हुए इसे खारिज किया है। राज्य सरकार ने इस तरह की मांग उठाने वाली अर्जी को खारिज किये जाने की सिफारिश की थी। सरकार की संस्तुति पर ही अदालत ने सीबीआई या एसआईटी जांच का आदेश दिए जाने की मांग को लेकर दाखिल की गई अर्जी को खारिज कर दिया।

राज्य सरकार ने अदालत को यह भरोसा दिलाया कि स्मारक घोटाले की विजिलेंस जांच तेजी से चल रही है और जल्द ही इसे पूरा भी कर लिया जाएगा। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने विवेक तिवारी की हत्या को भाजपा सरकार की गलत व जनविरोधी नीतियों का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस बर्बर व निरंकुश हो गई है। मायावती के निर्देश पर बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र विवेक के परिवार वालों से मिले।

मायावती ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में अपराध-नियंत्रण व कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। लगातार हो रही घटनाओं से जनता का विश्वास पुलिस व सरकार से उठ गया है। उत्तर प्रदेश में जबसे भाजपा की सरकार बनी है तबसे दलितों, पिछड़ों व मुस्लिमों के साथ सवर्ण समाज खासकर ब्राह्मण समाज के लोगों पर अन्याय व अत्याचार बढ़ा है। विवेक की हत्या से सरकार बेनकाब हुई है। दोषी पुलिसकर्मियों के साथ लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्रियों द्वारा बहाए जा रहे घड़ियाली आंसुओं से ऐसा नहीं लगता है कि इस मामले में भी समय से पीड़ित परिवार को इंसाफ मिल पाएगा। घटना के दोषी व इसे दूसरा मोड़ देने का प्रयास करने वाले पुलिस वालों पर पहले उचित कार्रवाई के बाद पीड़ित परिवार से मिलने का प्रयास करना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। भाजपा सरकार के मंत्री पीड़ित परिवार से मिलकर केवल फोटो खिंचवाने व सस्ती लोकप्रियता बटोरने के साथ उन पर दबाव बनाने में लगे दिखे।

उन्होंने कहा कि इस घटना के संबंध में बसपा सरकार से सबक लेकर सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे सरकार की कानून-व्यवस्था पर लोगों का विश्वास बने। लोकसभा का आम चुनाव नजदीक है और प्रदेश की जनता भाजपा की गलत नीति व ऐसे काले कारनामों के लिए उसे जरूर ही सबक सिखाएंगी, यह उसे समझ लेना चाहिए।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख