ताज़ा खबरें
यूएसएड पर ट्रंप बोले-'21 मिलयिन डॉलर मेरे दोस्त पीएम मोदी को' मिले
अपने काम में असफल बदलते हैं लक्ष्य की समय-सीमा: अखिलेश यादव
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने मंत्री कुलदीप धालीवाल का छीना विभाग
एयर इंडिया की सेवाओं पर शिवराज बोले-'बैठने के लिए मिली टूटी सीट'
फराह खान पर धार्मिक भावनाओं के अपमान का आरोप, एफआईआर दर्ज

लखनऊ: देवरिया शेल्टर होम कांड पर बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि भाजपा शासित राज्यों में थोड़ा नहीं बल्कि पूरा जंगलराज है। उत्तर प्रदेश के देवरिया में नारी संरक्षण गृह में महिलाओं के शोषण व जबर्दस्ती देह व्यापार कराया जाना साबित करता है कि कितनी अराजकता है। मायावती ने सोमवार को बयान में कहा है कि भाजपा सरकारों में अराजकता का आलम यह है कि महिलाएं व बच्चियां तक सुरक्षित नहीं हैं। देवरिया कांड अपने आप में सब कुछ कह रहा है।

उत्तर प्रदेश सरकार को बिहार की घटना से सबक सीख लेते हुए फौरन अलर्ट हो जाना चाहिए था, लेकिन यूपी की सरकार सोती रही। उन्होंने मुजफ्फरपुर शेल्टर होम व देवरिया नारी संरक्षण गृह में दुष्कर्म का धंधा चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि सरकारी संरक्षण के बिना यह संभव नहीं है। इसलिए अधिकारियों पर काफी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अन्य घटनाओं की तरह इस पर लीपापोती नहीं होना चाहिए, जैसा भाजपा सरकारों की आम आदत बन गई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों को बसपा शासनकाल का वह जमाना भी याद कर लेना चाहिए जब इलाहाबाद के एक गांव में महिला को नंगा घुमाने पर एसएसपी को निलंबित कर दिया गया था। महिलाओं की सुरक्षा के मामले में जब तक सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी ऐसी घटनाएं रुकने वाली नहीं है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख