गोरखपुर: साल का पहला दिन और प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात हो जाए इससे अच्छा न्यू ईयर गिफ्ट क्या हो सकता है। शायद यही सोच लिए सीएम योगी के जनता दरबार में 1 जनवरी को लोगों की भारी भीड़ उमड़ी है। आपको बताते चलें कि जनता दरबार लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए लगाई जाती है।
आज की भीड़ देखकर ऐसा लग रहा है मानो इसमें अधिकांश लोग सिर्फ सीएम योगी को न्यू ईयर विश करना चाह रहे हैं। नए साल में गोरखपुर में सीएम योगी का पहला जनता दरबार है। हालांकि मुख्यमंत्री बनने से पहले भी जब भी गोरखपुर में रहे हैं जनता दरबार हर रोज लगा है, यही नहीं मुख्यमंत्री आवास पर भी सीएम योगी हर रोज जनता की समस्याएं सुनते हैं।
आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साल का पहला दिन महराजगंज के वनटांगिया परिवारों के बीच मनाएंगे। महराजगंज के 18 वनटांगिया गांवों के राजस्व ग्राम घोषित हो जाने के बाद यह उनका पहला दौरा होगा।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर वनटांगियां परिवारों में खुशी की लहर है। बच्चे, बूढ़े, जवान सब बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे हैं।