ताज़ा खबरें
बंगाल में मालदा और मुर्शिदाबाद के बाद अब सिलीगुड़ी में भड़की हिंसा
प्रयागराज में दलित को जिंदा जलाकर मारा, कानून व्यवस्था ध्वस्त: राय
बाबासाहेब को हराने के लिए बीजेपी के वैचारिक पूर्वज जिम्मेदार थे: खड़गे
बाबा साहेब को कांग्रेस ने अपमानित किया, दो बार हरवाया: पीएम मोदी

देहरादून: राजधानी का परेड ग्राउंड शनिवार को उत्तराखंड की चौथी निर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण का गवाह बना। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीएम पद की शपथ ली। पीएम मोदी की मौजूदगी में त्रिवेंद्र के साथ नौ मंत्रियों (7 कैबिनेट, 2 राज्यमंत्री) ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। समारोह में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। पीएम मोदी 2 बजकर 17 मिनट पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वे हेलीकॉप्टर से देहरादून के जीटीसी हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद मोदी ठीक तीन बजे कार से परेड ग्राउंड स्थित शपथ ग्रहण स्थल पहुंचे। सबसे पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीएम पद की शपथ ली। राज्य डॉ. केके पॉल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद सतपाल महाराज शपथ लेने पहुंचे। उनके बाद प्रकाश पंत, डा. हरक सिंह रावत, मदन कौशिक, यशपाल आर्य, अरविंद पांडे, सुबोध उनियाल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। वहीं रेखा आर्य और धन सिंह रावत ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली। मंत्रियों के शपथ ग्रहण के दौरान समर्थक नारे लगाने में जुटे रहे। शपथ ग्रहण करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत को बधाई दी। इसके बाद एक-एक सभी मंत्रियों से मिले और उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने मंत्रीमंडल के साथ तस्वीर भी खिंचवाई। साथ ही जनता का अभिनंदन किया। इसके बाद पीएम मोदी सभा में पहुंचे केंद्रीय नेताओं से मिलने पहुंचे।

पीएम मोदी ने सभा को संबोधित नहीं किया। शपथ ग्रहण संपन्न होने के बाद वह अभिवादन करते हुए निकल गए। बता दें कि मंत्रिमंडल में दो पद खाली छोड़े गए हैं। इनपर जल्द नामों का ऐलान होगा। इस बार कुमाऊं मंडल से चार विधायकों को मौका मिला है।

कैबिनेट मंत्री

सतपाल महाराज - लोकसभा चुनाव 2014 के समय कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में आए। रेल राज्य मंत्री रह चुके महाराज सीएम पद की दौड़ में भी शामिल थे।

मदन कौशिक- भाजपा के बड़े नेता हैं, हरिद्वार से लगातार चौथी बार जीतकर आए हैं। मैदान में भाजपा का बड़ा चेहरा हैं।

प्रकाश पंत- भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं, सीएम की दौड़ में भी पूरी तरह शामिल रहे हैं। 2007 में भाजपा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

यशपाल आर्य - आर्य कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार थे। वे कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। टिकट बंटवारे से ठीक पहले आर्य बेटे संजीव आर्य समेत कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे।

डा.हरक सिंह रावत- कांग्रेस से बगावत कर भाजपा के टिकट पर कोटद्वार से जीतकर आए हैं। कांग्रेस सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रहे हैं।

सुबोध उनियाल - कांग्रेस से बगावत में अहम भूमिका रही। पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के खास हैं। नरेंद्रनगर से जीतकर आए हैं।

अरविंद पांडे- गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडे लगातार चौथी बार विधायक रह चुके हैं। वे पालिकाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे ऊधमसिंह नगर में भाजपा के बड़े चेहरे हैं।

राज्यमंत्री

धन सिंह रावत- आरएसएस से लंबे समय तक जुड़े रहे हैं। श्रीनगर से चुनाव जीतकर आए हैं। केंद्र में अच्छी पकड़ है।

रेखा आर्य- कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में आई रेखा आर्य भी सांसद और पूर्व सीएम कोश्यारी की करीबी हैं। महिला होने के नाते मंत्रीमंडल में जगह मिली है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख