ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

रायपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग की दो अलग-अलग घटनाओं में माओवादियों ने पुलिस मुखबिर बताते हुये दो आदिवासियों की हत्या कर दी। नारायणपुर के अतिक्ति पुलिस अधीक्षक ओ पी शर्मा ने बताया कि कुरसनार पुलिस थाने के अंतर्गत कुंदला गांव में उग्रवादियों ने कल रात सुखराम पोयम की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि यहां से करीब 350 किमी दूर स्थित कुंदला गांव में करीब 20 लोगों का हथियारबंद समूह घुस गया और पोयम को उसके घर से बाहर खींच लाया। उन्होंने उसे कई गोलियां मारी और मौके से भाग गये। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्राथमिक जांच में पाया गया है कि माओवादियों ने पहले उसे पुलिस का समर्थक और खबरी बताया, फिर बाद में उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस सुबह घटनास्थल पर पहुंची।

एक अन्य घटना में उग्रवादियों ने कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र के निवासी अमत हुर्रा (25) की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ नक्सलियों ने कल रात घोथा गांव से हुर्रा का अपहरण कर लिया था और आज सुबह गांव के बाहर से उसका लहू-लुहान शव बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गयी। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने मौके पर कुछ पर्चे और कुछ बैनर लगाये थे, जिसमें हुर्रा को पुलिस का मुखबिर बताया गया है। शर्मा ने बताया कि दोनों घटनाओं का मामला दर्ज कर लिया गया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख