ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

रायपुर: छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव के पांचवें और आखिरी दिन समापन के मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहे। राजनाथ सिंह ने समापन के मौके पर कहा कि छत्तीसगढ़ में ज़बरदस्त विकास हुआ है। उन्होंने इसके लिए रमन सिंह की जमकर तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि जब छत्तीसगढ़ का निर्माण हुआ तो लोग उनसे कहते थे कि अगल राज्य बनाने से कोई फ़ायदा नहीं होगा। राजनाथ ने कहा कि रमन सिंह ने धीरे-धीरे अपना कद बहुत बड़ा कर लिया। छत्तीसगढ़ के पीडीएस की तारीफ़ करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि बाकी प्रदेश इसका अनुकरण कर रहे हैं। उन्होने कहा कि वो हैरान हैं ये जानकार कि साल 2003 में प्रदेश का 7 हज़ार करोड़ का बजट था जो अब बढ़कर 70 हज़ार करोड़ हो गया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पहले 2003 में प्रदेश में 12,000 रुपये प्रति व्यक्ति आय थी जो अब बढ़कर 82,000 रुपये होगी। नक्सलवाद पर राजनाथ सिंह ने कहा कि चीन ने माओवादी सोच को पीछे छोड़ दिया और हमें भी माओवाद को बंद कर देना चाहिए। राजनाथ सिंह ने पाक का बिना नाम लिए कहा कि वो हमें बार-बार परेशान करता है, पाक नहीं जानता कि आतंकवाद कमज़ोरों का हथियार होता है। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक पर देश की सेना की तारीफ़ की है।

राजनाथ सिंह ने मध्यप्रदेश, राजस्थान और गुजरात सरकारों की जमकर तारीफ़ की। कहा इन सभी राज्यों में गज़ब का विकास हो रहा है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख