ताज़ा खबरें
बंगाल में अल्पसंख्यकों और उनकी संपत्ति की करूंगी रक्षा: सीएम ममता
वक्फ विधेयक, धर्म की स्वतंत्रता और संविधान विरोधी कदम: राहुल गांधी
अमेरिका ने 26% टैरिफ लगा दिया, लेकिन संसद में चर्चा नहीं हुई: खड़गे
राम रहीम को फिर मिली फरलो, इस बार 21 दिन सलाखों से रहेगा बाहर

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पुलिस ने मुठभेड़ में एक नक्सली जनमिलिशिया कमांडर को मार गिराया है। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के दोरनापाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत अरलामपल्ली और मेडवाही गांव के मध्य जंगल में पुलिस ने नक्सली जनमिलिशिया कमांडर वंजाम नंदा को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोरनापाल थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों की जानकारी के बाद पुलिस दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल जब अरलामपल्ली और मेडवाही गांव के मध्य जंगल में पहुंचा तब नक्सलियों ने उस पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए. बाद में जब घटनास्थल की तलाशी गई तब वहां नक्सली नंदा का शव और एक कारतूस बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि नक्सली नंदा के खिलाफ जिले में अलग अलग अपराधों के लिए अदालत से 12 वांरट जारी किए गए हैं।

नंदा की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र के अरलामपल्ली, मेडवाही, तोंगुडा और तोयापारा गांव में वह जनताना सरकार के मुखिया के रूप में काम रहा था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख