ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

श्रीनगर: दुबई से भारत लौटने के तुरंत बाद आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट का समर्थक होने के संदेह में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया 23 वर्षीय युवक जम्मू एवं कश्मीर के गांदेरबल जिले का वासी है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। श्रीनगर में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो अन्य संदिग्धों के साथ हिरासत में लिए जाने के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपा गया अजहर उल इस्लाम गांदेरबल जिले के प्रेंग गांव का रहने वाला है। उसके पिता का नाम अब्दुल सत्तार शेख है। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि अजहर एक होटल में वेटर की नौकरी करने के लिए 2015 में दुबई गया था।

गौरतलब है कि अब तक पुलिस और खूफिया एजेंसियां जम्मू एवं कश्मीर में आईएस की उपस्थिति से अब तक इनकार करती रही हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख