- Details
नई दिल्ली: कांग्रेस ने सोमवार को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 19 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी की। इसके साथ ही पार्टी के कुल उम्मीदवारों की संख्या 25 हो गई। झारखंड में कांग्रेस चुनावी गठबंधन के तहत 31 सीट पर चुनाव लड़ रही है। राज्य में पांच चरणों में मतदान होगा। 30 नवंबर को पहला और 20 दिसंबर को अंतिम चरण है। 23 दिसंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।
तीसरी सूची में पार्टी ने जिन लोगों को मैदान में उतारा है, उनमें पाकुड़ से आलमगीर आलम, जामताड़ा से इरफान अंसारी, हजारीबाग से आर सी प्रसाद मेहता, बोकारो से संजय सिंह और धनबाद से मन्नान मलिक शामिल हैं। रविवार को पार्टी ने पांच उम्मीदवारों और एक उम्मीदवार की दो सूची जारी की थी। पार्टी ने अपने राज्य इकाई प्रमुख रामेश्वर उरांव को लोहरदगा से मैदान में उतारा है।
- Details
नई दिल्ली: कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिये पांच उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची रविवार को जारी कर दी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव को पार्टी ने लोहरदगा (सु) विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक द्वारा पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति के अनुमोदन से जारी पहली सूची में उरांव और चार अन्य उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिये 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में मतदान होगा। मतगणना 23 दिसंबर को होगी।
कांग्रेस ने पहले चरण के चुनाव वाली 13 में से पांच सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा करते हुये मनिका (सु) सीट से रामचंद्र सिंह, डाल्टनगंज से के एन त्रिपाठी, बिश्रामपुर से चंद्रशेखर दुबे और भवंतपुर से के पी यादव को उम्मीदवार बनाया है। इन सीटों पर नामांकन की अंतिम तिथि 13 नवंबर है। कांग्रेस ने झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिये झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और राजद के साथ चुनावी गठबंधन किया है। गठबंधन का नेता झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को बनाया गया है।
- Details
नई दिल्ली: झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राज्य की 81 सीटों में से 52 सीटों के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया है। दिल्ली में आयोजित कोर कमेटी की बैठक के बाद इन उम्मीदवारों के नाम एलान कर दिया गया है। बैठक के बाद भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। जिसमें 52 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। इसमें सबसे पहला नाम झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास का है जो कि जमशेदपुर ईस्ट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि पार्टी ने अभी तक 52 सीटों पर 13 युवाओं को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा 5 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। जबकि 6 उम्मीदवार और एसटी से 17 उम्मीदवार भाजपा टिकट पर मैदान में हैं। सबके ज्यादा 21 उम्मीदवार ऐसे हैं जो ओबीसी से आते हैं। इसके अलावा अभी तक के 52 उम्मीदवारों में 30 ऐसे हैं जो मौजूदा विधायक हैं। जबकि 10 मौजूदा विधायकों का टिकट कट गया है। बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का एलान पहले ही हो चुका है। राज्य में इस बार 81 विधानसभा सीटों के लिए पांच चरणों के लिए चुनाव होंगे।
- Details
रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी दलों के गठबंधन ने सीट बंटवारे का शुक्रवार को एलान किया। इसके तहत झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) 43, कांग्रेस 31 और राजद सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सीट बंटवारे का एलान कांग्रेस झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह और जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने किया। हालांकि प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजद की ओर से कोई भी नेता मौजूद नहीं था।
सोरेन ने बताया कि सीट बंटवारे को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से विचार विमर्श के बाद अंतिम रूप दिया गया। कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह ने कहा कि विपक्षी दल जेएमएम के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे और हेमंत सोरेन विपक्ष की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच पांच चरणों में मतदान कराए जाएंगे और 23 दिसंबर को मतगणना होगी।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- पाकिस्तान का कश्मीर से एकमात्र संबंध अवैध कब्जा खाली करना: भारत
- ऐसे लोकतंत्र की कल्पना नहीं की थी, जहां जज कानून बनाएंगे: धनखड़
- सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ कानून पर सरकार को दिया सात दिन का वक्त
- वक्फ बोर्ड में पदेन अधिकारियों के अलावा मुस्लिम सदस्य ही हों: कोर्ट
- सुप्रीम कोर्ट मेंं सिब्बल बोले- वक्फ कानून धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ
- वक्फ एक्ट के खिलाफ याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई
- राहुल-सोनिया पर एक्शन: ईडी दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
- नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की चार्जशीट, सोनिया-राहुल के नाम शामिल
- जिस हॉस्पिटल से बच्चा चोरी हो, उसका लाइसेंस रद्द करो: सुप्रीम कोर्ट
- ईडी दफ्तर पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा, बोले- मेरी आवाज को दबाने की कोशिश
- बिहार विधानसभा चुनाव: तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ेगा महागठबंधन
- बंगाल में दिसंबर तक काम कर सकेंगे शिक्षक, सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत
- आप नेता के घर पर सीबीआई रेड, आतिशी बोली- हम डरने वाले नहीं
- सोनिया-राहुल के खिलाफ चार्जशीट पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन
- बीजेपी के साथ गठबंधन केवल विधानसभा चुनाव के लिए: पलानीस्वामी
- आरएसएस-बीजेपी को हराने का रास्ता गुजरात से होकर जाता है: राहुल
- बीजेपी ने बाहरी लोगों को बुलाकर मुर्शिदाबाद में कराई हिंसा: ममता
- प्रिंसिपल ने गोबर से लेपा क्लासरूम, डुसु अध्यक्ष ने उनका दफ्तर लिपा
- राहुल-खड़गे से मुलाकात के बाद तेजस्वी बोले- मिलकर लड़ेंगे चुनाव
- खुद को मिली धमकी पर अखिलेश बोले- सीएम योगी बढ़ावा दे रहे हैं
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य