- Details
रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 16 दिसम्बर को होने वाले इस चरण में विधानसभा की 15 सीटों पर चुनाव होगा। इस महीने की 29 तारीख तक नामांकन भरे जा सकते हैं और अगले दिन इनकी जांच होगी। दो दिसम्बर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।
81 सदस्यों वाली झारखंड विधानसभा के लिए 30 नवम्बर से 20 दिसम्बर के बीच पांच चरणों में मतदान होगा। वोटों की गिनती 23 दिसम्बर को की जाएगी।
- Details
रांची: झारखंड विधानसभा चुनावों को देखते हुए सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। इस कड़ी में भाजपा के दिग्गज नेता और गृह मंत्री अमित शाह झारखंड में अपने चुनाव प्रचार का आगाज करने के लिए गुरुवार को राज्य के मनिका पहुंचे हैं। उनके साथ मुख्यमंत्री रघुवर दास और भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी ओम माथुर भी हैं। चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गृह मंत्री शाह ने कहा कि आज लातेहार से भारतीय जनता पार्टी के चुनाव अभियान का प्रारंभ हो रहा है। मुझे आनंद है कि जहां चुनाव प्रचार होता है वहां लोग ही लोग दिखते हैं।
उन्होंने कहा कि मैं झारखंड भाजपा को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने प्रचार अभियान के शुभारंभ के लिए उस भूमि को चुना, जो भूमि भगवान बिरसा मुंडा, नीलाम्बर-पीताम्बर की भूमि है, राजा मेदिनी राय की भूमि है, जिन्होंने देश के अपना सबकुछ न्योछावर किया है। मैं लातेहार की क्रांतिकारी भूमि को प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि लोग मरते रहे, युवाओं की जानें गईं लेकिन झारखंड राज्य का सपना पूरा नहीं हुआ। ये लड़ाई तब तक समाप्त नहीं हुई, जब तक कांग्रेस का शासन रहा। झारखंड की रचना तब हुई जब दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी, दिल्ली में अटल जी की सरकार बनी।
- Details
रांची: मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग का एक दल झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रांची में है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने आज दोनों निर्वाचन आयुक्त अशोक लवासा और सुशील चंद्र के साथ राज्य के विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ बैठक की।
बैठक के दौरान इन दलों के नेताओं ने निर्वाचन आयोग के सामने कई सुझाव रखे और अपनी अपनी शिकायतें भी दर्ज कराईं। अभी यह दल प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर रहा है। दल के सदस्य कल राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक सहित अन्य सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
- Details
जमशेदपुर: टिकट नहीं मिलने से नाराजा खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सरयू राय मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। वह जमशेदपुर पूर्वी के साथ-साथ जमशेदपुर पश्चिमी से भी किस्मत आजमाएंगे। रविवार को उन्होंने कहा कि पूर्वी और पश्चिम दोनों विधान सभा क्षेत्रों से नामांकन भरेंगे। उन्होंने कहा कि पश्चिम में बहुत सारे विकास कार्य किये गए हैं। इसे लूटेरे के हाथ मे नहीं जाने देंगे। पश्चिम में चुनाव की कमान कार्यकर्ता संभालेंगे और पूर्वी में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना हैं। वहां वे स्वयं कमान संभालेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी बोलते हैं कि भ्रष्टाचार खत्म करो और जब बोलता हूं कि कोड़ा के रास्ते पर मत चलो तो गलत हो जाता हूं। जमशेदपुर में भ्रष्टाचार करने वाले के परिवार ने भय का माहौल बना रखा है। इससे पहले टिकट का इंतजार कर रहे खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय का धैर्य शनिवार को जवाब दे गया था और वे बगावत पर उतर आए।
भाजपा प्रत्याशियों की चौथी सूची में भी अपना नाम न पाकर बिफरे सरयू राय ने कहा था कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व को स्पष्ट कर दिया है कि अब उनके टिकट पर विचार करने की जरूरत नहीं है। पार्टी जिसे चाहे उनके बदले उतारे। उन्होंने कहा कि वे अब निर्दलीय ही चुनाव लड़ेंगे।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- पाकिस्तान का कश्मीर से एकमात्र संबंध अवैध कब्जा खाली करना: भारत
- ऐसे लोकतंत्र की कल्पना नहीं की थी, जहां जज कानून बनाएंगे: धनखड़
- सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ कानून पर सरकार को दिया सात दिन का वक्त
- वक्फ बोर्ड में पदेन अधिकारियों के अलावा मुस्लिम सदस्य ही हों: कोर्ट
- सुप्रीम कोर्ट मेंं सिब्बल बोले- वक्फ कानून धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ
- वक्फ एक्ट के खिलाफ याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई
- राहुल-सोनिया पर एक्शन: ईडी दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
- नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की चार्जशीट, सोनिया-राहुल के नाम शामिल
- जिस हॉस्पिटल से बच्चा चोरी हो, उसका लाइसेंस रद्द करो: सुप्रीम कोर्ट
- ईडी दफ्तर पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा, बोले- मेरी आवाज को दबाने की कोशिश
- बिहार विधानसभा चुनाव: तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ेगा महागठबंधन
- बंगाल में दिसंबर तक काम कर सकेंगे शिक्षक, सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत
- आप नेता के घर पर सीबीआई रेड, आतिशी बोली- हम डरने वाले नहीं
- सोनिया-राहुल के खिलाफ चार्जशीट पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन
- बीजेपी के साथ गठबंधन केवल विधानसभा चुनाव के लिए: पलानीस्वामी
- आरएसएस-बीजेपी को हराने का रास्ता गुजरात से होकर जाता है: राहुल
- बीजेपी ने बाहरी लोगों को बुलाकर मुर्शिदाबाद में कराई हिंसा: ममता
- प्रिंसिपल ने गोबर से लेपा क्लासरूम, डुसु अध्यक्ष ने उनका दफ्तर लिपा
- राहुल-खड़गे से मुलाकात के बाद तेजस्वी बोले- मिलकर लड़ेंगे चुनाव
- खुद को मिली धमकी पर अखिलेश बोले- सीएम योगी बढ़ावा दे रहे हैं
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य