ताज़ा खबरें
बिहार विधानसभा चुनाव: तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ेगा महागठबंधन
बंगाल में दिसंबर तक काम कर सकेंगे शिक्षक, सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत
ऐसे लोकतंत्र की कल्पना नहीं की थी, जहां जज कानून बनाएंगे: धनखड़
सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ कानून पर सरकार को दिया सात दिन का वक्त

धनबाद: झारखंड के बड़े नेता मार्क्सवादी चिंतक और धनबाद के पूर्व सांसद एके राय नहीं रहे। रविवार सुबह 11.15 बजे सेंट्रल अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 13 दिन से सेंट्रल अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो, शिबू सोरेन के साथ काम किया। झारखंड अलग राज्य आंदोलन में सक्रिय रहे। झामुमो के संस्थापकों में भी राय शामिल थे। शिबू सोरेन से अलग होने के बाद उन्होंने मार्क्सवादी समन्वय समिति (मासस) नाम से राजनीतिक पार्टी बनाई।

एके राय का जन्म पूर्वी बंगाल (अब बांग्लादेश) के राजशाही जिला अंतर्गत सपुरा गांव में 15 जून 1935 में हुआ था। वह केमिकल इंजीनियर बनकर धनबाद आए थे। बाद में कोयला मजदूरों की पीड़ा और शोषण से व्यथित होकर आंदोलनकारी बन गए। देखते-देखते केमिकल इंजीनियर ने लाल झंडा थाम लिया और आंदोलन करने लगे। इंजीनियर का पेशा छोड़ सामाजिक और राजनीतिक आंदोलनों में सक्रिय हो गए। वह तीन बार धनबाद के सांसद और तीन बार सिंदरी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। जेपी आंदोलन में भी हिस्सा लिया।

मार्क्सवाद और मजदूर आंदोलन पर इनके लेख विदेशों में भी प्रकाशित हुए। एके राय की प्रमुख पुस्तकों में हिंदी में योजना और क्रांति, झारखंड और लालखंड, अंग्रेजी में बिरसा से लेनिन और नई दलित क्रांति के अलावा पत्र पत्रिकाओं में सामयिक आलेख भी प्रकाशित होते रहे। उनका लेखन झारखंड आंदोलन और राजनीति पर फोकस रहा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख