ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

अगरतला: त्रिपुरा में मस्जिद को नुकसान पहुंचने और तोड़फोड़ को कवर करने पर दो महिला पत्रकारों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। दक्षिणपंथी समूह विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) की शिकायत के बाद यह केस दर्ज किया गया। वहीं, महिला पत्रकारों ने पुलिसकर्मियों पर डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। पत्रकार समृद्धि सकुनिया और स्वर्णा झा ने आरोप लगाया है कि पुलिस उनके होटल में आई और उन्हें "डराया". शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस की एक टीम उनसे पूछताछ करने गई थी।

स्वर्णा झा ने अपने ट्वीट में लिखा, "कल रात लगभग 10:30 पीएम बजे हमारे होटल के बाहर पुलिस आई, लेकिन उस समय उन्होंने हमसे कोई बात नहीं की। सुबह 5:30 बजे के करीब जब हम चेकआउट करने गए, तब पुलिस ने हमारे अगेंस्ट जो शिकायत हुई है, उसके बारे में बताया और पूछताछ के लिए धर्मनगर पुलिस स्टेशन ले जाने को कहा।" उन्होंने अपने पोस्ट में एफआईआर की कॉपी भी शेयर की है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस की एक टीम उनसे पूछताछ करने गई थी।

सूत्रों ने कहा कि दोनों पत्रकारों को अब तक न तो गिरफ्तार किया गया है और न ही हिरासत में लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि इन दोनों से फर्जी न्यूज सर्कुलेशन मामले में पूछताछ हो सकती है।

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख