ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: सिक्किम की एक 21 वर्षीय महिला से दक्षिणी दिल्ली स्थित एक एनजीओ में उसके पूर्व नियोक्ता और एक सहकर्मी ने कथित रूप से बलात्कार किया । इस शिकायत के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है । अपनी शिकायत में महिला ने पुलिस को बताया कि वह एनजीओ के लिए धन संग्रहण का काम करती थी और अपने इस काम के लिए उसे चंडीगढ़, शिमला, देहरादून तथा अन्य जगहों पर जाना पड़ता था और ऐसी ही एक यात्रा के दौरान एक आरोपी ने कथित रूप से उस पर हमला बोला। महिला ने आगे आरोप लगाया है कि एक आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया और दूसरे ने उसकी फिल्म बनायी।

महिला ने यह आरोप भी लगाया है कि एनजीओ का संस्थापक ‘अलग अलग नामों से एनजीओ ’ की कमान संभालता था और पूर्वोत्तर से लड़कियों को नौकरी दिलाने के बहाने लेकर आता था और बदले में उनका ‘यौन शोषण’ करता था। दिल्ली महिला आयोग की एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आयोग ने तत्काल शिकायत का कड़ा संज्ञान लेते हुए मामले को पुलिस अधिकारियों के समक्ष उठाया तथा हौज खास थाने में एक एफआईआर दर्ज करायी गयी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख