ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: दिल्ली के लोक निर्माण मंत्री सतेंद्र जैन ने मंगलवार को कहा कि मूलचंद से अंबेडकर नगर के बीच 5.8 किलोमीटर लंबे ‘‘बस रैपिड ट्रांजिट’’ (बीआरटी) कॉरिडोर को हटाने का काम फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। जैन ने कहा कि सम-विषम योजना पूरी होने के बाद सरकार दक्षिणी दिल्ली में बीआरटी कॉरिडोर हटाना शुरू करेगी। बीआरटी कॉरिडोर का निर्माण 2008 में तत्कालीन शीला दीक्षित सरकार द्वारा करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से किया गया था। मंत्री के अनुसार दूसरे चरण में सरकार स्थानीय लोगों से बातचीत करेगी ताकि सड़कों का फिर डिजायन तैयार करने के लिए व्यापक योजना बनाई जा सके। बीआरटी कॉरिडोर को हटाने पर करीब 12 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

सरकार ने सड़कों के डिजायन के लिए एक ‘‘सलाहकार’’ की नियुक्ति की है। जैन ने कहा कि सुचारू यातायात बनाए रखने के लिए सरकार सुनिश्चित करेगी कि बीआरटी कॉरिडोर को हटाने का काम सिर्फ रात में ही किया जाए।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख