ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

जलपाईगुड़ी: पश्चिम बंगाल के बैकुंठपुर जंगल इलाके से एक उन्मादी हाथी भटक गया और सिलीगुड़ी शहर में प्रवेश कर वहां की इमारतों और घरों को नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि सिलिगुड़ी शहर के वार्ड नंबर 30 और 40 के भीतर डाबग्राम, फुलबाड़ी इलाकों में हाथी को पहली बार देखा गया। हाथी को सबसे पहले डाबग्राम, फुलबाड़ी इलाके में देखा गया। लोगों ने डर के कारण इधर-उधर भागना शुरू कर दिया और वनकर्मी हाथी को जंगल की तरफ ले जाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया और लोगों को दहशत में नहीं आने की सलाह दी है। वन अधिकारियों ने बताया कि हाथी को बेहोश करने की प्रक्रिया शुरू की गयी है ।

इस बीच, हाथी ने घरों की दीवारों और खंभों को क्षति पहुंचायी।बैकुंठपुर के फारेस्ट रेंजर संजय दत्ता ने बताया कि हाथी ने पांच से छह मकानों को क्षति पहुंचायी है। अब हाथी शहर के अशीगढ़ इनाके में है। यह भी घनी आबादी वाला क्षेत्र है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख