- Details
शिलांग: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘‘कक्षा में धौंसपट्टी दिखाने वाले ऐसे छात्र'' की तरह है, जो किसी का सम्मान नहीं करता क्योंकि उसे लगता है कि वह सब जानता है। गांधी ने शिलांग में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि टीएमसी मेघालय में यह सुनिश्चित करने के लिए चुनाव लड़ रही है कि पूर्वोत्तर राज्य में भाजपा सत्ता में आ जाए। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा-आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) कक्षा में धौंस जमाने वाले उस छात्र की तरह हैं, जिसे लगता है कि वह सब जानता है और सब समझता है और इसीलिए वह किसी का सम्मान नहीं करता। हमें उनसे मिलकर लड़ना होगा।''
गांधी ने कहा कि कांग्रेस, भाजपा को मेघालय की भाषा, संस्कृति और इतिहास को नष्ट नहीं करने देगी। गांधी ने इस मौके पर मेघालय की पारंपरिक जैकेट पहन रखी थी। उन्होंने जैकेट का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘मैंने आपकी संस्कृति एवं परंपरा के प्रति सम्मान दिखाने के लिए इसे पहना है।''
- Details
शिलॉंग: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने मेघालय में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 52 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। सूची जारी करते हुए एआईटीसी मेघालय ने अपने ट्वीट में कहा, हम आगामी राज्य चुनावों के लिए 52 विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची की घोषणा करते हुए खुश हैं। सभी उम्मीदवारों को बधाई। हम अफने सुंदर पहाड़ी राज्य में खोए हुए गौरव फिर से हासिल करेंगे।
उम्मीदवारों की सूची के मुताबिक, टीएमसी ने जोवई (अनुसूचित जनजाति) से एंड्रयू शुल्लई, मॉकोएव (अनुसूचित जाति) से लास्टिंग सुचियांग, खलिरिएट (अनुसूचित जनजाति) सुनिदा बारेह, अमलारेम (अनुसूचित जनजाति) से अल्बान के. गशंगा, मावहाटी (अनुसूचित जनजाति) से डॉ. सारालिन दोरफांग, जिरांग (अनुसूचित जाति) से सनमून ड मारक, उम्सनिंग से गिल्बर्ट नोंगरम, उमरोई (अनुसूचित जनजाति) से जॉर्ज बी. लिंगदोह (विधायक), मॉरींगकेनेंग (अनुसूचित जनजाति) से बंशालांग लवई, पिंथोरमखराह (सामान्य) से सम्बोरलांग दियंगदोह और नॉर्थ शिलॉन्ग (अनुसूचित जनजाति) से एल्गिवा ग्विनेथ रिनजाह को उम्मीदवार बनाया गया है।
- Details
शिलांग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेघालय के शिलांग में पूर्वोत्तर परिषद के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेने पहुंचे। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने पूर्वोत्तर भारत में पिछड़ेपन, भ्रष्टाचार, अशांति और राजनीतिक पक्षपात जैसी सभी बाधाओं को 'रेड कार्ड' दे दिया है। एक फुटबॉल मैदान में दर्शकों को संबोधित करते हुए पीएम ने अपनी बात कहने के लिए खेल के संदर्भों का इस्तेमाल किया। पीएम मोदी ने कहा, "फुटबॉल में जब कोई खेल की भावना के खिलाफ खेलता है, तो उसे रेड कार्ड दिया जाता है और उसे बाहर भेज दिया जाता है। इसी तरह पूर्वोत्तर में पिछले 8 सालों में हमने अविकसितता, भ्रष्टाचार, राजनीतिक पक्षपात और अशांति जैसी बाधाओं को रेड कार्ड दिया है।"
पीएम ने कहा कि उनकी सरकार देश के पहले राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय और क्षेत्र में चल रही 90 प्रमुख खेल परियोजनाओं के साथ पूर्वोत्तर में खेलों के विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने कहा, "यह एक संयोग है कि जब आज फुटबॉल विश्व कप का फाइनल हो रहा है तो मैं यहां शिलांग में फुटबॉल प्रशंसकों के बीच एक फुटबॉल मैदान में रैली कर रहा हूं।
- Details
शिलांग (मेघालय): असम और मेघालय की सीमा पर पश्चिम जयंतिया हिल्स के मुक्रोह में गोलीबारी के दौरान असम वन के एक अधिकारी सहित छह लोगों की मौत हो गई। इसके बाद मेघालय ने राज्य के सात जिलों में 48 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं। मेघालय सरकार के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि मेघालय के सात जिलों में आज सुबह साढ़े दस बजे से मोबाइल इंटरनेट/डेटा सेवाएं बंद कर दी गई हैं।
मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने आज पुष्टि की कि इस घटना में मेघालय के पांच और असम वन रक्षक सहित कुल छह लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा, "घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और पूछताछ की जा रही है। मेघालय पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज की है।"
इस बीच, मेघालय सरकार द्वारा आज जारी अधिसूचना में कहा गया, "पुलिस मुख्यालय, मेघालय, शिलॉन्ग से रिपोर्ट प्राप्त हुई है कि मुकरोह, पश्चिम जयंतिया हिल्स, जोवई में एक अप्रिय घटना हुई है। जिससे सार्वजनिक शांति और शांति भंग होने की संभावना है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






