- Details
शिलॉंग: सत्यपाल मलिक ने बुधवार की रात मेघालय के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली। सत्यपाल मलिक इससे पहले गोवा के राज्यपाल थे और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें मंगलवार को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया है। इससे पहले वह गोवा के राज्यपाल थे। मेघालय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विश्वनाथ समद्दर ने मलिक को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राज्यपाल के तौर पर सत्यपाल मलिक का एक वर्ष में यह तीसरी बार तबादला किया गया है।
मेघालय के नव नियुक्त राज्यपाल मलिक ने कहा, 'मैं यहां अभी आया हूं। मुझे पूरी स्थिति को समझने में वक्त लगेगा। मैं राज्य सरकार के साथ हर संभव सहयोग करूंगा।' शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा, विधानसभा अध्यक्ष मेटबाह लिंगदोह, कैबिनेट मंत्री जेम्स संगमा, अलेक्जेंडर लालू हेक, न्यायमूर्ति हमरसन सिंह थंगख्वी, पुलिस महानिदेशक आर चंद्रनाथन उपस्थित थे।
- Details
शिलांग: मेघालय में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 76 नए मामले सामने आने के बाद राज्य सरकार ने राजधानी शिलांग में सोमवार से दो दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने कहा कि यह निर्णय कोरोना वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने और कोरोना वायरस को लेकर जारी दिशानिर्देशों के प्रति लोगों की गंभीरता सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।
शनिवार को राज्य में संक्रमण के 76 नए मामलों की पुष्टि हुई जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 312 हो गए। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल 215 मरीजों का इलाज चल रहा है।
- Details
शिलांग: मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में रविवार (1 मार्च) तड़के 37 वर्षीय एक शख्स की तीन अज्ञात लोगों ने उसके घर में हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि इसी के साथ राज्य में आदिवासियों और गैर आदिवासियों के बीच झड़पों में मृतकों की संख्या तीन पर पहुंच गई है। सहायक पुलिस महानिरीक्षक गैब्रियल इयांग्राई ने बताया कि यह घटना शैला थानांतर्गत पिरकान गांव में हुई। इयांग्राई ने बताया कि इस घटना में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मृतक की पहचान उपहास उद्दीन के तौर पर हुई है। हिंसक झड़पों के बाद यहां शनिवार (29 फरवरी) रात लगाया गया कर्फ्यू रविवार (1 मार्च) को सुबह आठ बजे हटा लिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि लुमदिएंगजरी एवं सदर पुलिस थाना क्षेत्रों और कैंटोनमेंट बीट हाउस इलाकों में अब भी अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी है। उन्होंने बताया कि यह कर्फ्यू पूर्वी खासी हिल्स जिले के इचामति में शुक्रवार (28 फरवरी) को और शिलांग के लेवदुह बाजार में शनिवार (29 फरवरी) को हुई अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत के बाद शनिवार रात नौ बजे से लगाया गया था।
- Details
शिलांग: मेघालय में सीएए और इनर लाइन परमिट (आईएलपी) पर बैठक के दौरान केएसयू कार्यकर्ताओं और गैर आदिवासियों के बीच बीते दिनों हुई झड़प के बाद शिलांग में हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। शनिवार को शिलांग के व्यस्त लेवडूह बाजार में एक प्रवासी मजदूर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिससे मेघालय में आदिवासी और गैर आदिवासी समूह के बीच संघर्ष में मरने वालों की संख्या दो हो गई है। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की दो कंपनियां यहां पहुंच चुकी हैं, जबकि छह कंपनियां अभी रास्ते में है। शिलांग के सबसे पुराने बाजारों में शामिल बारा बाजार में हुए हमले पर सहायक पुलिस महानिरीक्षक जीके ईंगरई ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सभी घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। असम के बारपेटा जिले के 29 वर्षीय रूपचंद दीवान ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
शिलांग के कुछ हिस्सों में रात में लगा कर्फ्यू हटा
शिलांग में हिंसक झड़पों के बाद शनिवार रात लगाया गया कर्फ्यू रविवार को सुबह आठ बजे हटा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि लुमदिएंगजरी एवं सदर पुलिस थाना क्षेत्रों में अब भी अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






