- Details
तुरा: मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा के कार्यालय पर सोमवार को भीड़ ने हमला कर दिया। इस घटना में पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। हालांकि सीएम संगमा सुरक्षित हैं। वह अभी भी तुरा में अपने कार्यालय के अंदर हैं, क्योंकि सैकड़ों लोगों ने परिसर को घेर लिया है। गारो हिल्स स्थित नागरिक समाज समूह तुरा में विंटर कैपिटल की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर हैं।
समस्या सोमवार शाम को तब और बढ़ गई, जब सैकड़ों लोग मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर जमा हो गए और पथराव करने लगे। हमले में पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए. उन्हें सीएम संगमा के कार्यालय के अंदर लाया गया। तस्वीरों में घायल सुरक्षाकर्मी फर्श पर पड़े हुए हैं, जबकि कॉनराड संगमा उनकी देखभाल कर रहे हैं। हालांकि संगमा सुरक्षित हैं, लेकिन वह कार्यालय से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने रास्ता बंद कर दिया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा है कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन तनावपूर्ण है। सीएम संगमा प्रदर्शनकारियों से बात कर रहे थे, तभी भीड़ में से कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया।
- Details
शिलांग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के बाद यूनिफॉर्म सिविल कोड पर बहस छिड़ गई है। इस बीच, नॉर्थईस्ट राज्य मेघालय में मुख्यमंत्री और बीजेपी की सहयोगी पार्टी एनपीपी के अध्यक्ष कॉनराड के. संगमा ने इसकी आलोचना की है।
मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा ने कहा कि समान नागरिक संहिता यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) भारत के वास्तविक विचार के खिलाफ है। नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के अध्यक्ष संगमा ने यहां मीडियाकर्मियों से कहा कि यूसीसी देश के लिए उपयुक्त नहीं है। यह भारत के वास्तविक विचार के खिलाफ है, जो विविधता में एकता की विशेषता वाला एक राष्ट्र है।
संगमा ने कहा, ''मैं पार्टी के दृष्टिकोण से बात कर रहा हूं। एनपीपी के मुताबिक समान नागरिक संहिता भारत की वास्तविक भावना के खिलाफ है। विविध संस्कृतियां, परंपराएं, जीवनशैली और धर्म देश की ताकत हैं।'' उन्होंने आगे कहा, “मेघालय एक मातृसत्तात्मक समाज है और यही हमारी ताकत है। जिस संस्कृति और अन्य पहलुओं का हम लंबे समय से अनुसरण कर रहे हैं, उन्हें बदला नहीं जा सकता।"
- Details
शिलांग: मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में रविवार रात एक सीमा चौकी पर ग्रामीणों के हमले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवानों समेत कम से कम पांच लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि राज्य की राजधानी से 100 किलोमीटर दक्षिण में डावकी शहर के पास उमसियेम गांव में रात करीब 10 बजे भीड़ ने चौकी पर हमला कर दिया। मुख्यमंत्री कोनराड. के. संगमा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप इलाके में स्थिति काबू में है और राज्य सरकार घटनाक्रम पर करीबी नजर रख रही है।
बीएसएफ मेघालय फ्रंटियर के महानिरीक्षक प्रदीप कुमार ने मीडिया से कहा, ‘‘पिछले कुछ दिनों में, हमने काफी सामग्री जब्त की है, जिसे तस्करी के माध्यम से बांग्लादेश भेजा जाना था. तस्करों की भी पहचान की गई। इस कार्रवाई के बाद उन्होंने (तस्करों ने) चौकी पर हमला किया और जवाबी कार्रवाई में बीएसएफ को हवा में गोलियां चलानी पड़ीं।'' बल ने एक बयान में बताया कि उसने 2.7 लाख रुपये मूल्य के कपड़े जब्त किए हैं, जिनकी तस्करी की जानी थी।
- Details
शिलांग: नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के नेता कोनराड के संगमा ने मंगलवार को दूसरी बार मेघालय के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। मेघालय के राज्यपाल फागू चौहान ने एनपीपी के सात अन्य विधायकों, यूनाइडेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के दो विधायकों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (एचएसपीडीपी) के एक-एक विधायक को राजभवन में मंत्रिमंडल में सदस्यों के रूप में गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा भी शपथ समारोह में शामिल हुए।
एनपीपी के प्रेस्टोन तिनसोंग और स्नियाभलंग धार ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। मंत्री पद की शपथ लेने वालों में एनपीपी के मार्कुइस एन मारक, रक्कम ए संगमा, अम्पारेन लिंगदोह, कॉमिंगोन यंबन तथा ए टी मोंडल, भाजपा के ए एल हेक, यूडीपी के पॉल लिंगदोह तथा किरमेन श्याला और एचएसपीडीपी के शकलियर वर्जरी शामिल हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






