- Details
जयपुर: राजस्थान के जयपुर में एक बार फिर बड़ा बस हादसा सामने आया है। मजदूरों को लेकर जा रही एक प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई। यह हादसा हाई टेंशन तार छूने के बाद हुआ। इस खौफनाक हादसे में करीब 12 मजदूर बुरी तरह से झुलस गए हैं, जबकि दो लोगों की मौत हो गई है। हादसा जयपुर शहर से 65 किलोमीटर दूर मनोहरपुर इलाके में हुआ। बस में 5 से 6 गैस सिलेंडर भी रखे हुए थे। आग लगने के बाद इन गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट हुआ है। बस पूरी तरह से जल कर राख हो गई है। घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भेजा जा रहा है। मृतकों और झुलसे हुए लोगों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
सीएम भजनलाल शर्मा ने दिया हर संभव मदद का आदेश
जयपुर बस हादसे पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शोक जताया है। एक्स पोस्ट के जरिए सीएम भजनलाल शर्मा ने लिखा, "जयपुर के मनोहरपुर में हुई बस दुर्घटना में जनहानि का समाचार अत्यंत दुखद है। संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देशित किया गया है।"
- Details
जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर के सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल के ट्रॉमा आईसीयू में रविवार देर रात भीषण आग लग गई, जिसमें 6 मरीजों की दर्दनाक मौत हो गई और 5 मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के तुरंत बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा खुद मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
अस्पताल के इंचार्ज डॉ. जगदीश मोदी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। उन्होंने कहा, आग इतनी तेजी से फैली कि एक से दो मिनट में पूरे आईसीयू को अपनी चपेट में ले लिया। आग की वजह से अन्य वार्डों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। कई मरीजों को तत्काल बाहर निकाला गया और सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया।
डॉ. मोदी ने पुष्टि की कि अब तक 6 मरीजों की मौत हो चुकी है, जिनमें 4 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। गंभीर रूप से झुलसे हुए मरीजों का इलाज अन्य वार्डों में जारी है।
- Details
जयपुर: देशभर में हो रही ‘वोट चोरी’ के खिलाफ लोकतंत्र को बचाने के लिए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय जयपुर से शहीद स्मारक, गर्वमेंट हॉस्टल, एमआई रोड़, जयपुर तक पैदल मार्च निकाल गया। इस मार्च में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, सचिन पायलट समेत कई कांग्रेस विधायक, सांसद, नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
पैदल मार्च में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भी भागीदारी रही, जिसेस प्रदर्शन को और मजबूती मिली। शहीद स्मारक की ओर बढ़ते हुए कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग से वोटर लिस्ट में हुई कथित अनियमितताओं पर स्पष्ट जवाब मांगा।
जवाब देने के बजाए बीजेपी को आगे कर रहा चुनाव आयोग: पायलट
मार्च में शामिल सचिन पायलट ने कहा कि देश में राहुल गांधी ने वोटों की गड़बड़ी का जो प्रमाण दिया है, उसका स्पष्टीकरण निर्वाचन आयोग को देना चाहिए।
- Details
झालावाड़: राजस्थान के झालावाड़ ज़िले में शुक्रवार (25 जुलाई) सुबह बड़ा हादसा हुआ, जब मनोहरथाना ब्लॉक के पिपलोदी गांव में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत गिरी, जिसके बाद दीवार भी ढह गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 4 बच्चों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य बच्चों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना के बाद से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। फिलहाल जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। साथ ही घायल बच्चों को मनोहरथाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने हादसे में तीन बच्चों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कलेक्टर से फोन पर बात कर राहत और बचाव के काम में तेजी लाने और घायल बच्चों के इलाज की समुचित व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए हैं।
वहीं झालावाड़ के एसपी अमित कुमार ने बताया कि स्कूल की छत गिरने से 3-4 छात्रों की मौत हुई है। कई छात्र घायल हैं। सूचना मिलने पर झालावाड़ कलेक्टर और एसपी अमित कुमार बुडानिया मौके के लिए रवाना हो गए हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






