ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

कोटा: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत 25 सांसदों को गोली मारने की धमकी देने वाले राज सिंह आमेरा को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हिरासत में ले लिया। कोटा शहर पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दी गई धमकी को गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए आरोपी को डिटेन किया। कोटा शहर एसपी तेजस्वनी गौतम की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि इस मामले में विधिक कार्यवाही जारी है। कानून सर्वोपरी है। कानून को हाथ में लेने की कोशिश पर सख्त कार्रवाई तय है।

इससे हमारा कोई संबंध नहीं: करणी सेना

वीडियो में राज सिंह आमेरा ने खुद को करणी सेना का कोटा संभागीय प्रभारी बताया। वहीं, करणी सेना ने कहा कि इससे हमारा कोई संबंध नहीं है।

फिलहाल जिस अकाउंट से ये धमकी दी गई थी वह बंद कर दिया गया है। आमेरा कोटा का रहने वाला है। इसने इंस्टाग्राम पर यह पोस्ट डालकर धमकी दी थी।

भिवाड़ी: राजस्थान के भिवाड़ी में सोमवार को एक रासायनिक विनिर्माण इकाई में भीषण आग लग गई, जिसमें सात श्रमिकों की जान चली गई, जबकि दो अन्य के परिसर के अंदर फंसे होने की आशंका है।

अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आग लगने के समय लगभग 25 मजदूर मौजूद थे। आग सुबह करीब 9.30 बजे खुशखेड़ा करौली औद्योगिक क्षेत्र के प्लॉट नंबर जी-1-118 बी में लगी।

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, आग अचानक एक निजी औद्योगिक इकाई के अंदर भड़की और तेजी से फैल गई, जिससे कुछ ही मिनटों में कारखाने के बड़े हिस्से आग की चपेट में आ गए।

फायर ब्रिगेड को सुबह लगभग 9.22 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली, जिसके बाद तत्काल आपातकालीन प्रतिक्रिया शुरू की गई।

खुशखेड़ा और भिवाड़ी दमकल स्टेशनों से अग्निशमन गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। दमकलकर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे तक आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की।

दौसा: राजस्थान के दौसा जिले में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे (एनएच-21) पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यह घटना बीती रात करीब 11 बजे सिकंदरा थाना क्षेत्र के कैलाई गांव के पास घटी, जिसमें छह युवकों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि कालाखो गांव के रहने वाले ये युवक एक कार में सवार होकर यात्रा कर रहे थे।

अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराते हुए दूसरी लेन में चली गई। उसी समय सामने से आ रहे एक ट्रेलर से उनकी कार की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

युवक की इलाज के दौरान मौत

हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और पुलिस ने किसी तरह कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला। अधिकांश की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक युवक को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और हर तरफ रोने की आवाजें सुनाई देने लगीं।

जयपुर: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में करोड़ों रुपए का टेंडर पाने वाली गुजरात की एक फर्म के कथित तौर पर फर्जी पाए जाने को लेकर शनिवार को बीजेपी सरकार पर निशाना साधा और इसे बीजेपी सरकार के संरक्षण में पनपे घोटाले का एक प्रतीक बताया।

अशोक गहलोत ने बीजेपी पर साधा निशाना

अशोक गहलोत ने एक खबर का हवाला देते हुए 'एक्स' पर लिखा, ‘‘ राजस्थान के व्यापारी दो साल से यह शिकायत कर रहे हैं कि गुजरात की फर्मों और ठेकेदारों को यहां लगातार ठेके दिए जा रहे हैं। यह किसको खुश रखने की कवायद है सब जानते हैं। इसी कारण ऐसे फर्जीवाड़े हो रहे हैं।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘राजस्थान में 456 करोड़ रुपए के सोलर टेंडर और 46 करोड़ रुपए एडवांस का मामला केवल एक फर्जी फर्म का नहीं, बल्कि बीजेपी सरकार के संरक्षण में पनपे घोटाले का प्रतीक है।'

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख