ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

जोधपुर: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद लद्दाख के प्रसिद्ध जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का शनिवार सुबह एम्स जोधपुर में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। बताया गया कि जेल में उपलब्ध दूषित पानी के सेवन से उन्हें पेट में गंभीर संक्रमण की शिकायत थी, जिसके बाद मेडिकल जांच की आवश्यकता पड़ी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम वांगचुक को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जोधपुर सेंट्रल जेल से एम्स लाया गया।

जेल से एम्स तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

सोनम वांगचुक को जेल से एम्स जोधपुर तक ले जाने से पहले पूरे मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। जेल परिसर से लेकर अस्पताल तक अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई थी। सोनम वांगचुक को विशेष सुरक्षा बनाकर अस्पताल ले जाया गया। एम्स जोधपुर में सोनम वांगचुक की जांच वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की ओर से की गई। सूत्रों के अनुसार, उनकी पेट संबंधी समस्याओं को देखते हुए गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट की ओर से विशेष रूप से परीक्षण किया गया। डॉक्टरों ने आवश्यक मेडिकल टेस्ट कर उनकी स्थिति का बारीकी से आकलन किया।

जयपुर: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे ने एक बार फिर इशारों-इशारों में बीजेपी पर निशाना साधा है। सोमवार को छोटी खाटू में जैन धर्म के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि राजनीति में दिल तोड़े भी जाते हैं और दुखाए भी जाते हैं। राजे ने आचार्य महाश्रमण मर्यादा महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जैन धर्म में अहिंसा के नियम का जिक्र करते हुए यह बात कही।

वसुंधरा राजे ने कहा, “जैन धर्म अहिंसा पर आधारित है। किसी भी जीव, किसी भी प्राणी के जीवन को नुकसान पहुंचाना हिंसा मानी गई है। लेकिन हथियार से हिंसा करना या किसी को मारना-पीटना ही हिंसा नहीं है। किसी का दिल दुखाना और किसी का दिल तोड़ना भी हिंसा है। राजनीति में अक्सर ऐसा होता है।”

राजे ने कहा, “राजनीति में दिल तोड़े भी जाते है और दिल दुखाए भी जाते हैं।” उन्होंने कहा कि माता विजया राजे सिंधिया ने सिखाया है कि जीवन में किसी का मन आहत न करें और उन्हीं के रास्ते पर चल रही हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी के साथ अन्याय करना और किसी का हक छीनना भी अधर्म है।

जयपुर: कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने अलवर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची की पुनरीक्षण प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक चुनाव एजेंट ने एक ही दिन में 1,383 ‘‘फर्जी आपत्तियां’’ दर्ज कीं।

'लोकतंत्र की हत्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी': अशोक गहलोत

उन्होंने प्रशासन और निर्वाचन आयोग पर ‘‘लोकतंत्र पर गंभीर हमले’’ को रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया। गहलोत ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा कर दावा किया कि रामगढ़ में बीजेपी के एक बूथ-स्तरीय एजेंट (बीएलए) के नाम पर एक ही दिन में 1,383 ‘‘फर्जी आपत्तियां’’ दर्ज की गईं। उन्होने आरोप लगाया कि बीएलए ने उसके नाम से किए गए हस्ताक्षरों से बाद में इंकार कर दिया। गहलोत ने कहा, ‘‘राजस्थान में लोकतंत्र का चीरहरण किस स्तर पर हो रहा है। रामगढ़ का यह प्रकरण इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।’’ गहलोत ने कहा, ‘‘अब यह स्पष्ट है कि यह केवल 'वोट चोरी' नहीं, बल्कि कूटरचित दस्तावेज के जरिए जनादेश पर डकैती डालने का सुनियोजित षड्यंत्र है।’’

टोंक: राजस्थान के टोंक जिले में जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री पकड़ी है। यह कार्रवाई टोंक-जयपुर नेशनल हाईवे-52 पर बरौनी थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान की गई।

डीएसटी ने बूंदी से टोंक की ओर आ रही एक कार को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने कार में सवार दो युवकों सुरेंद्र पटवा और सुरेंद्र मोची को मौके से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बूंदी जिले के करवर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

कार की गहन तलाशी ली तो सच्चाई सामने आई

जांच में सामने आया कि विस्फोटक माफियाओं ने पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से करीब 150 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट को यूरिया के कट्टों में भर रखा था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने इसे खेती के काम के लिए ले जाना बताया, लेकिन जब पुलिस ने कार की गहन तलाशी ली तो सच्चाई सामने आ गई। वाहन से 200 खतरनाक एक्सप्लोसिव कार्टेज और लगभग 1100 सेफ्टी फ्यूज वायर भी बरामद किए गए।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख