- Details
जयपुर: राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ कस्बे के पास फाइटर प्लेन क्रैश हुआ है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, फाइटर प्लेन राजलदेसर के पास क्रैश हुआ। इस हादसे में पायलट समेत 2 लोगों की मौत हो गई है। क्रैश की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं।
ग्रामीणों की सूचना के अनुसार, आसमान में तेज आवाज के बाद खेतों में आग की लपटें और धुआं उठता देखा गया। डिफेंस सूत्रों की खबर के मुताबिक, क्रैश हुआ फाइटर प्लेन भारतीय वायु सेना का जुगआर है।
दो लोगों के घायल होने की खबर
फिलहाल दो लोगों के घायल होने की भी बात कही जा रही है। हालांकि हताहतों की सटीक संख्या, पायलट या पायलटों की स्थिति, क्रैश का समय, जेट ने किस लिए उड़ान भरी थी, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। राजस्थान में वायुसेना के कई अड्डे हैं, जिनमें एक जोधपुर और दूसरा बीकानेर में है। अप्रैल में गुजरात के जामनगर के पास वायुसेना का एक जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
- Details
टोंक: राजस्थान के टोंक में बड़ा हादसा हुआ है. यहां बनास नदी पर बने फ्रेजर ब्रिज के पास नहाते समय 8 युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई है। 11 युवक नदी में नहाने गए थे। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि पुराने फ्रेजर ब्रिज के पास युवक नदी में नहा रहे थे। अचानक गहराई में जाने से एक के बाद एक सभी युवक डूबने लगे।
स्थानीय लोगों की मदद से कुछ युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया। टोंक सआदत अस्पताल में घायल युवकों का इलाज जारी है। अस्पताल परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, मौके पर कोहराम मचा हुआ है। प्रशासन और पुलिस मौके पर मौजूद है और राहत व रेस्क्यू जारी है। मृतक सभी जयपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
बनास नदी में डूबे सभी मृतक जयपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो सभी दोस्त हैं। ये सभी दोस्त मिलकर पिकनिक मनाने आए थे। इस दौरान ही ये हादसा हो गया, क्योंकि इन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि वहां गहराई कितनी है।
- Details
बीकानेर: पहलगाम हमले के 1 महीने बाद राजस्थान की धरती पर पीएम मोदी जब पहुंचे तो उनके तेवर आतंक के खिलाफ बेहद तीखे नजर आए। प्रधानमंत्री मोदी ने सरहद के करीब से दुनिया को वो मैसेज दिया, जिसे पाकिस्तान कभी नहीं भूलेगा। पीएम मोदी ने उग्र भाव में आतंक के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर की बात की। पीएम मोदी ने कड़ा मैसेज देते हुए कहा कि दुनिया ने देख लिया है कि जब सिंदूर बारूद बन जाता है तो क्या होता है।
पहलगाम हमले पर पीएम मोदी ने कहा, "हमने 22 तारीख के हमले के जवाब में 22 मिनट में आतकियों के 9 सबसे बड़े ठिकाने तबाह कर दिए। सरकार ने तीनों सेना को खुली छूट दी थी, जिसके बाद आर्मी ने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।"
पीएम मोदी बोले, "देश ने संकल्प लिया था कि आतंकियों को मिट्टी में मिला देंगे और मुझे कहते हुए खुशी हो रही है कि कल्पना से बड़ी कार्रवाई हुई।" उन्होंने कहा, "आतंकवाद से निपटने के तीन सूत्र तय कर दिए हैं- पहला, भारत पर आतंकी हमला हुआ तो करारा जवाब मिलेगा।
- Details
जयपुर: जयपुर की हवामहल सीट से बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य के जामा मस्जिद में घुसकर पोस्टर लगाने का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार (26 अप्रैल) को जौहरी बाजार में विधायक बालमुकुंद आचार्य की गिरफ्तारी की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
इसके बाद जौहरी बाजार का इलाका बंद कर दिया गया। पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया है। दरअसल, अस्र की नमाज के बाद सैंकड़ों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग सड़कों पर उतर आए और विधायक बालमुकुंद आचार्य की गिरफ्तारी की मांग करने लगे, जिन पर पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज कर दिया।
जानकारी के मुताबिक हवामहल विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य पर माहौल खराब करने के आरोप पर उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाईं। सोशल मीडिया पर इस लाठीचार्ज के कई वीडियो सामने आए हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






