ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

सचिन जयपुर: कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने शुक्रवार को कहा कि बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का नकाब उतर गया है क्योंकि अब यह बात खुलकर सामने आ गई है कि सत्तारूढ़ दल संविधान निर्माता के बारे में क्या भावना रखता है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर पूरी पार्टी को माफी मांगनी चाहिए। सचिन पायलट ने कहा कि संसद भवन के मकर द्वार पर गुरुवार को जो कुछ हुआ वो बीजेपी का एक नाटक था ताकि अमित शाह के बयान से ध्यान भटकाया जा सके।

पूरी पार्टी को माफी मांगनी चाहिए: सचिन पायलट

सचिन पायलट ने कहा कि धक्का-मुक्की की कथित घटना का वीडियो फुटेज जारी नहीं किया जा रहा है क्योंकि सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। पायलट ने कहा कि अब बीजेपी के चेहरे से नकाब उतर चुका है और यह बात सामने आ चुकी है कि सत्तारूढ़ पार्टी की बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के बारे में क्या भावना है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी द्वारा संविधान निर्माता आंबेडकर के अपमान से पूरे देश में आक्रोश है।

जयपुर: राजस्थान के जयपुर में शुक्रवार की सुबह एक खौफनाक शुरुआत लेकर आई, जब एक बड़े सड़क हादसे और जोरदार ब्लास्ट ने करीब 50 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। जयपुर की अजमेर रोड के पास एक सीएनजी ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर हो गई, जिसके बाद धमाका हुआ और चारों तरफ आग फैल गई।

इस हादसे में 6 लोग जिंदा जल कर मर गए, जबकि करीब 40 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं। इतना ही नहीं, 40 गाड़ियां भी जल कर खाक हो गई हैं। इन गाड़ियों में सवारियां थीं, जिन्होंने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई।

कई लोग गाड़ियों से बाहर भी नहीं आ सके...

जयपुर के भांकरोटा इलाके में सुबह 5.00 बजे हुए इस हादसे की खबर जैसे ही पुलिस तक पहुंची, तुरंत दमकल विभाग और पुलिस की टीमें राहत और बचाव कार्य के लिए दौड़ पड़ीं। आग इतनी वीभत्स थी कि फायर डिपार्टमेंट की कई गाड़ियां कई घंटों तक इसे बुझाने में लगी रहीं। जो लोग भाग कर जान बचा सके, वह खुशकिस्मत थे। हालांकि, 6 लोगों को अपनी जान बचाने का मौका नहीं मिल सका। कई लोग गाड़ियों से बाहर भी नहीं आ सके थे।

जयपुर: राजस्थान कैडर की अफसरशाही में सबसे बड़े विवाद पर गुरुवार को हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया। अन्य सेवाओं से आईएएस में स्पेशल सलेक्शन को हाईकोर्ट में चुनौती देने वाली आरएएस एसोसिएशन की याचिका को कोर्ट ने न केवल खारिज कर दिया बल्कि आरएएस एसोसिएशन पर पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगा दिया।

कोटे की लड़ाई 2016 से शुरू हुई थी, लेकिन पिछले साल आरएएस एसोसिएशन मामले को लेकर हाईकोर्ट पहुंच गई थी। एक जनवरी 2023 को आईएएस में प्रमोशन के 4 पद खाली हुए थे। यूपीएससी ने इसे भरने की अनुमति दे दी और सरकार को कहा कि भर्ती प्रक्रिया चालू करें। सरकार ने सभी विभागों से नाम मांगे और स्पेशन सिलेक्शन के लिए तीन आईएएस अफसरों की एक कमेटी बना दी। इसमें आईएएस वीनू गुप्ता, टी रविकांत तथा वैभव गालरिया की कमेटी ने विभिन्न विभागों की तरफ से भेजे गए 85 नामों से 20 नाम फाइनल कर दिए। तत्कालीन सीएम अशोक गहलोत से अप्रूव होकर जून 2023 में ये नाम यूपीएससी चले गए।

उदयपुर: राजस्थान के पूर्व राजपरिवार के भीतर विवाद हिंसक मोड़ ले चुका है। भाजपा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ की ताजपोशी मेवाड़ के 77वें महाराणा के रूप में हुई। इसके बाद उनके समर्थकों और उदयपुर में सिटी पैलेस के प्रतिनिधियों के बीच झड़प हो गई। देर रात पथराव भी हुआ। विश्वराज को दर्शन के लिए धूनी माता मंदिर जाना था, लेकिन उदयपुर के सिटी पैलेस के द्वार बंद थे। इस कारण विवाद बढ़ गया। मंदिर उदयपुर के इसी सिटी पैलेस परिसर में है।

जिला प्रशासन ने रिसीवरशिप की दिशा में बढ़ाए कदम

देर रात पथराव के कारण हालात और बिगड़ने पर कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल ने कहा, "कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। महल के प्रतिनिधियों के साथ-साथ समाज के प्रतिनिधियों से भी बातचीत चल रही है। हम कुछ मुद्दों पर सहमत हो गए हैं, जबकि कुछ अन्य के लिए बातचीत अभी भी जारी है... जिला प्रशासन ने धूनी माता मंदिर के विवादित स्थल को रिसीवरशिप में लेने की दिशा में कदम बढ़ाया है। अगर दोनों में से कोई भी समूह मामला दर्ज कराना चाहता है, तो वह दर्ज कराया जाएगा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख