ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

जयपुर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव सचिन पायलट ने अरावली पर्वतमाला की नयी परिभाषा को लेकर शुक्रवार को केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि अवैध खनन जारी है और आंकड़ों के जाल में फंसाकर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। उन्होंने यहां नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के 'अरावली बचाओ-भविष्य बचाओ' अभियान के तहत पैदल मार्च को संबोधित करते हुए यह बात कही।

सचिन पायलट का बीजेपी सरकार पर हमला

उन्होंने कहा, “हमें इस बात पर चिंतन करना होगा कि ऐसी क्या मजबूरी है। किस कारण से अरावली की पहाड़ियों को बीजेपी सरकार खतरे में डाल रही है। आज भी सैकड़ों जगह अरावली की पहाड़ियों पर अवैध खनन जारी है। बच्चा-बच्चा जानता है। आप अदालत में क्या हलफनामा देते हैं, वह अलग बात है।” पायलट ने भारतीय वन सर्वेक्षण का हवाला देते हुए कहा कि राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और दिल्ली में अरावली श्रृंखला में जो पर्वत आते हैं, उनमें 1,18,000 पर्वत 100 मीटर से कम ऊंचाई वाले हैं, 100 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले सिर्फ 1,048 पहाड़ हैं।

चौमूं (राजस्थान): राजस्थान के जयपुर जिले के चौमूं कस्बे में शुक्रवार सुबह एक मस्जिद के बाहर लोहे की रेलिंग लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद दंगाईयों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। यह घटना सुबह करीब 3 बजे चौमूं बस स्टैंड के पास हुई। पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हुए और स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए।

इन सबके बीच चोमू में पत्थरबाजी की घटना में पकड़े गए लोगों में से एक ने कहा, 'हमने कुछ नहीं किया है।' हिरासत में लिए गए लोगों में से एक अन्य ने कहा कि, "मैंने पत्थरबाज़ी नहीं की। मेरे घर में मलबा था। मैं कसम खाता हूँ कि मैंने एक भी पत्थर नहीं उठाया।"

कलंदरी मस्जिद का क्या है मामला?

उधर, पश्चिम जिले के डीसीपी हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया, 'यहां कलंदरी मस्जिद है जिस पर अतिक्रमण को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा था। एक पक्ष द्वारा स्वेच्छा से अतिक्रमण को हटाया गया, लेकिन कुछ लोगों द्वारा वहां स्थायी रूप से कुछ लोहे के एंगल गाड़कर अतिक्रमण करने का प्रयास किया गया।

 नागौर: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सरकार नकली बीजों, उर्वरकों और मिलावटी खाद की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कानून लाने की तैयारी कर रही है। वे आज राजस्‍थान के नागौर जिले में आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। चौहान ने बताया कि संसद के आगामी सत्र में दो नए विधेयक पेश किए जाएंगे। इनके लागू होने के बाद नकली बीजों, उर्वरकों और मिलावटी खाद बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वेक्षण पूरा हो चुका है और जिन लाभार्थियों को अभी तक आवास नहीं मिला है, उन्हें जल्‍द ही इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि योजना में कई शर्तों में ढील दी जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की कमियों को दूर करने के लिए भी काम कर रही है। चौहान ने विकसित भारत-जी राम जी योजना के बारे में भ्रामक प्रचार-प्रसार को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि इसे किसानों और मजदूरों के कल्याण को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

जयपुर (जनादेश ब्यूरो): अरावली पर्वतमाला में पहाड़ों की परिभाषा में बदलाव को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार राजस्थान के पर्यावरण और संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचाने की साजिश रच रही है। गहलोत ने केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव द्वारा अरावली क्षेत्र में केवल 0.19 प्रतिशत नए खनन संबंधी बयान पर कहा कि यह फैसला पर्यावरण को बर्बाद करने वाला है।

राजस्थान और संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचाने की साजिश

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बयान में कहा, ''केंद्र सरकार 'आंकड़ों की बाजीगरी' कर राजस्थान के पर्यावरण और संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचाने की साजिश रच रही है।'' गहलोत के अनुसार केंद्रीय मंत्री यादव का यह दावा कि खनन केवल 0.19 प्रतिशत क्षेत्र में होगा जनता की आंखों में धूल झोंकने जैसा है, क्योंकि वैध की आड़ में जो अवैध खनन होगा उसे रोकना किसी सरकार के बस की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार यह दावा कर रही है कि 1.44 लाख वर्ग किलोमीटर के कुल क्षेत्रफल का मात्र 0.19 प्रतिशत खनन के लिए उपयोग होगा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख